Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sulfur Rich Food: सल्फर की कमी से चेहरा और बाल बन जाते हैं बेजान, जल्दी से डाइट में लें ये चीजें
जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन और विटामिन और अन्य पोषक तत्व की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह सल्फर भी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। यह शरीर में मेथियोनीन और सिस्टीन में मौजूद होते है, ये दो अमीनो एसिड हैं जो प्रोटीन बनाने के लिए काम में आते हैं। ये दोनों अमीनो एसिड आपकी त्वचा, बालों और नाखूनों में मौजूद होते हैं, जहां ये इन ऊतकों को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करते हैं।
इसके अलावा NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीएनए बनाने और शरीर की कार्यप्रणाली के लिए सल्फर की जरूरत होती है। यह आपकी कोशिकाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाती है। सल्फर आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है। ऐसा माना जाता है कि सल्फर स्किन को रिंकल फ्री खने के लिए यह एक प्रोटीन की तरह काम करता है। इसके अलावा नाखूनों और शरीर के अन्य ऊतकों की गुणवत्ता बढ़ाता है। webmd की रिपोर्ट के अनुसार, मेथियोनीन के रूप में आपको प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 14 मिलीग्राम या लगभग 1000 मिलीग्राम सल्फर की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं ऐसे कुछ फूड आइटम्स के बारे में, जो सल्फर की मात्रा से भरपूर हैं।

अदरक:
अदरक में सल्फर होता है, जो आगे चलकर शरीर को कीटाणुरहित करने और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
फूलगोभी:
फूलगोभी में मौजूद सल्फर के गुण आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में मदद करते हैं।

अंडे:
अंडे की सफेदी में सल्फर सबसे ज्यादा रहता है और अंडे की जर्दी में सबसे ज्यादा डायटरी कोलेस्ट्रॉल रहता है, इसलिए प्रतिदिन अंडे का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
मछली:
अधिकांश मछलियां सल्फर का अच्छा स्रोत होती हैं और इनमें ओमेगा-3 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
नट्स, सीड्स, अनाज और फलियां : आप वेजेटेरियन है, तो आप मेथिओनाइन लेने के लिए प्लांट बेस्ड फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नट्स, सीड्स, अनाज और फलियां इस अमीनो एसिड के सबसे बढ़िया स्रोत हैं।
प्याज़ और लहसुन- प्याज़ और लहसुन में ऑर्गनोसल्फर यौगिक होता है जो इनको सल्फर का स्रोत बनाते हैं। प्याज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड क्लॉट को तोड़ने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करती है। लहसुन में मौजूद सल्फर की मात्रा वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है।

जरुरत से ज्यादा सल्फर खाने से भी शरीर को नुकसान हो सकता है।
* दस्त
* बड़ी आंत में सूजन
* किडनी की बीमारी
* रैशेस
* त्वचा पर जलन
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











