Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कहीं इश्क में पड़ने के बाद बढ़ ना जाए आपका वजन, जानिए क्या कहती है स्टडी
हम सभी खुद को फिट रखना चाहते हैं और स्मार्ट दिखने के लिए अपनी बॉडी शेप पर बहुत मेहनत करते हैं। इसके लिए जिम जाकर वर्कआउट भी करते हैं। लेकिन अगर चाहकर भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि इसके पीछे आपका पार्टनर ही जिम्मेदार हो। सुनने में आपको शायद थोड़ा अजीब लगे, लेकिन प्यार में पड़ने के बाद वजन बढ़ने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि शोधकर्ताओं द्वारा की गई स्टडी में यह बात सामने आई है। प्यार एक बेहद ही खूबसूरत अहसास है और जब कोई इंसान प्यार में होता है तो उसे पूरी दुनिया ही बेहद खूबसूरत नजर आती है। लेकिन प्यार के कारण कई बार खुद उसका वजन बढ़ जाता है।

हालांकि, ऐसा क्यों होता है, इसके बारे में हमें पता ही नहीं होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-
स्टडी क्या कहती है?
सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और अधिक फल और सब्जियां खाने के बावजूद भी कपल्स का वजन सिंगल लोगों की तुलना में अधिक होता है। यह अध्ययन साबित करता है कि जो लोग एक रिलेशन में होते हैं और अपने रिश्ते को लेकर सीरियस होते हैं, अक्सर उनका वजन बढ़ जाता है। दरअसल, प्यार में पड़ने के बाद वे लोग खुद पर कम ध्यान देना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, बच्चे होने के बाद वजन बढ़ने की समस्या बद से बदतर हो जाती है, क्योंकि माता-पिता उनके ’बचे हुए भोजन और नाश्ते’ को खा जाते हैं।
कपल्स का वजन क्यों बढ़ता है?
स्टडी से यह तो पता चलता है कि रिलेशन में आने के बाद व्यक्ति का वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन-
• रिलेशन में आने के बाद व्यक्ति का डेली रूटीन बदल जाता है। लोग अपनी फिटनेस या जिम रूटीन को लेकर सीरियस नहीं रहते हैं। उन्हें लगता है कि जितना टाइम वे जिम में बिताएंगे, उतना वक्त वे अपने पार्टनर को दे सकते हैं। जिससे धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ने लगता है।
• अक्सर पार्टनर के साथ समय बिताते हुए अक्सर लोग कंफर्ट फूड्स को एन्जॉय करते हैं। यह देखा गया है कि रिलेशन में कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट आदि गिफ्ट देते हैं या फिर छोटे-छोटे पलों को सेलिब्रेट करने के लिए केक व पेस्ट्री आदि खाते हैं, जिससे भी उनका वजन बढ़ता है।
• प्यार में पड़ने के बाद अक्सर कपल्स के बीच में छोटे-छोटे झगड़े होने लगते हैं। जिसकी वजह से उन्हें तनाव हो जाता है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि तनाव के कारण आदमी का वजन बढ़ता है।
• जब व्यक्ति प्यार में होता है तो वह बहुत अधिक खुश होता है, जिससे शरीर में हैप्पी हार्मोन ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन रिलीज होते हैं। इन हैप्पी हार्मोन के कारण आपको शुगरी व अधिक कैलोरी वाले फूड्स खाने की इच्छा काफी अधिक होती है। जब आप बार-बार इन्हें खाते हैं तो इससे भी आपका वजन बढ़ता है।
ऐसे रहें हेल्दी
यह सच है कि अधिक वजन कई तरह की बीमारियां अपने साथ लेकर आता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप प्यार करना छोड़ दें। बस आपको चीजों को सही तरह से बैलेंस करने की जरूरत है। मसलन-
• पार्टनर के साथ अगर आप समय बिताना चाहते हैं तो ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो आपको अधिक फिट रखती हों। उदाहरण के तौर पर, आप साथ बैठकर मूवी देखने की जगह डांस क्लॉस, या जिम आदि ज्वॉइन करें। चाहें तो पार्टनर के साथ लॉन्ग वॉक करने का नियम बनाएं।
• माइंडफुल ईटिंग करना बेहद जरूरी है। जब भी आप पार्टनर के साथ खाना खाएं तो लापरवाही ना बरतें। बल्कि यह अवश्य देखें कि आप क्या खा रहे हैं। हेल्दी विकल्पों को चुनें और साथ ही साथ पोर्शन साइज को लेकर भी सतर्क रहें। कोशिश करें कि आप हर बार बाहर डिनर डेट पर जाने की जगह घर का बना हेल्दी फूड ही खाएं।
• पार्टनर के साथ सिर्फ प्यार की बातें ही ना करें, बल्कि अपनी हेल्थ और फिटनेस गोल्स को लेकर भी कम्युनिकेट करें। एक-दूसरे को हेल्दी और बैलेंस लाइफस्टाइल जीने के लिए मोटिवेट करें।
• पार्टनर को समय देने के साथ-साथ खुद की केयर को बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। तनाव को मैनेज करें और एक्सरसाइज और हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











