Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ramadan 2026: रमजान में सहरी में करें इन 5 चीजों का सेवन, रोजे के दौरान दिनभर नहीं लगेगी प्यास
Ramadan 2026: रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। रमजान में मुसलमान पूरे महीने रोजे रखते हैं, इबादत करते हैं और जरूरतमंदों को जकात, फितरा देते हैं। रोजे की शुरुआत सहरी से होती है सहरी में सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है, जिससे रोजे का दिन सुकून से गुजरे ज्यादा भूख प्यास न लगे। सहरी रात के आखिरी पहर यानी सुबह से करीब 2 घंटे पहले खाए जाने वाले भोजन को कहा जाता है। ज्यादातर लोग सेहरी में रोटी, चावल, सब्जी, नॉनवेज, चाय या पराठे खाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा तेल और मसाले वाले भोजन से पूरे दिन प्यास ज्यादा लगती है और गले में सूखापन रहता है। आज इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सेहरी में खाने से रोजे के दौरान प्यास कम लगती है और रोजा आसानी से गुजरता है।

1. फाइबर से भरपूर भोजन
सेहरी में रोज़ाना फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें। फाइबर से भरपूर चीज़ें पाचन को दुरुस्त रखती हैं और पेट में जलन या दर्द की समस्या नहीं होने देती।
आप ओट्स, क्विनोआ, गाजर, ब्रोकोली, सेब, नाशपाती, चुकंदर, दाल और चिया सीड्स जैसी चीज़ें खा सकते हैं। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती हैं।
2. पानी
सेहरी के दौरान पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और दिनभर प्यास महसूस नहीं होती। अपने शरीर के हिसाब से पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करें।
3. दही
सेहरी में दही शामिल करना भी लाभकारी है। दही प्यास को कम करता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसे आप सीधे खा सकते हैं या फ्रूट सलाद और रायते में मिला सकते हैं। अगर दही पसंद नहीं है, तो इसके बजाय लस्सी या छाछ भी ले सकते हैं।
4. तरबूज
आप सहरी में तरबूज का सेवन भी कर सकते हैं। यह पानी से भरपूर फल है। अगर आप सेहरी में तरबूज खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगे।
5. मौसमी फल
सेहरी में चटपटा भोजन खाने से परहेज करें। चटपटे भोजन में सोडियम ज्यादा होता है, जो प्यास बढ़ाने में मदद करता है। इसके बजाय मौसमी फल जैसे आम, केला, अनार, खरबूजा आदि का सेवन करें। ये शरीर को तरोताजा रखते हैं और रोजे के दौरान प्यास कम लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











