Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्मियों में गोंद कतीरा कब लें, ताकि मिलें भरपूर लाभ? एक्सपर्ट ने बताया
The Right Time to Take Gond Katira : गोंद कतीरा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, पाचन सुधारने, त्वचा की देखभाल करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। गर्मियों में गोंद कतीरा (गोंद कतीरा) का चलन पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गया है। इंस्टाग्राम पर इसे भिगोने के तरीके की वीडियोस, व्हाट्सएप ग्रुप्स में इसके सेवन के टिप्स, और हेल्थ आर्टिकल्स में इसके लाभों के चर्चे आम हो गए हैं।
गोंद कतीरा इस भीषण गर्मी में ठंडक और ताजगी देने वाला एक प्राकृतिक उपाय बन गया है। हर कोई इसे ड्रिंक्स और मिठाइयों में डालकर खा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोंद कतीरा खाने का सबसे सही समय कौन सा है? यदि आप नियमित रूप से गोंद कतीरा का सेवन करना चाहते हैं और इसके अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

आइए जानते हैं गोंद कतीरे के फायदे और इसे कब खाना चाहिए।
गोंद कतीरा खाने के स्वास्थ्य लाभ
ठंडक देने वाले गुण
गोंद कतीरा अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह शरीर की भीतरी गर्मी को कम करता है और आपको तरोताजा महसूस कराता है। गर्मियों की तेज़ धूप में यह एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसे अक्सर रात भर पानी में भिगोकर ठंडे पानी या ड्रिंक में मिलाकर सेवन किया जाता है। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है और गर्मी की वजह से होने वाली थकान और अस्वस्थता से राहत मिलती है।
पाचन में सुधार करता है
गोंद कतीरा में फाइबर और एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खासतौर पर गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी आदि आम हो जाती हैं। गोंद कतीरा का सेवन इन समस्याओं को कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। एक छोटा चम्मच गोंद कतीरा भी आपके पेट को आराम देने के लिए पर्याप्त होता है।
त्वचा के लिए लाभकारी
गर्मियों में धूप और गर्म हवा से त्वचा रूखी, बेजान और चिड़चिड़ी हो जाती है। गोंद कतीरा में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो त्वचा को अंदर से नमी देते हैं। यह सनबर्न और त्वचा की जलन को भी कम करता है। नियमित सेवन से आपकी त्वचा में निखार आता है और वह ताज़गी महसूस करती है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
मौसमी बदलाव के दौरान हम बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा होती है। गोंद कतीरा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स सूजन कम करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और स्वस्थ बनाए रखता है।
गोंद कतीरा खाने का सही समय कब है?
गोंद कतीरा कब और कैसे खाना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस लाभ के लिए खा रहे हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मनीषा मिश्रा के अनुसार, इसका सेवन इस प्रकार किया जा सकता है:
सुबह खाली पेट
अगर आप गोंद कतीरा के ठंडक, हाइड्रेटिंग और एंटासिड (एसिडिटी कम करने वाले) गुणों का लाभ उठाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह ताजा लें। आप इसे गुलकंद, भिगोए हुए सब्जा (बिच्छू घास के बीज) के साथ भी खा सकते हैं। सुबह इसका सेवन शरीर को दिनभर ताजगी और ऊर्जा देता है।
मिड मॉर्निंग या दोपहर के बीच
अगर आप प्रसव के बाद या शारीरिक कमजोरी से उबर रहे हैं, तो गोंद कतीरा को बादाम, दूध, केसर और खजूर के साथ सुबह या दोपहर के समय लेना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को पोषण मिलता है और थकान दूर होती है। यह समय खासतौर पर माताओं के लिए लाभकारी माना जाता है।
रात में भोजन के बाद
यदि आप कब्ज या अन्य पाचन समस्याओं से परेशान हैं तो रात के खाने के बाद गोंद कतीरा का सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। रात में इसका सेवन नींद को भी बेहतर बनाता है।
गोंद कतीरा के सेवन के कुछ टिप्स
- हमेशा गोंद कतीरे को कम से कम 6-8 घंटे या रातभर भिगोकर ही खाएं ताकि यह अच्छे से फूले और पाचन में आसान हो जाए।
- इसे दूध, गुलकंद, शहद, या जूस के साथ मिलाकर सेवन करने से स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं।
- अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें, खासकर यदि आपको डायबिटीज़ या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
- ठंडक के साथ-साथ गोंद कतीरा आपको हाइड्रेटेड रखता है, इसलिए गर्मियों में पानी के साथ सेवन करना सर्वोत्तम रहता है।
;
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











