Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
लाइव टीवी पर लू की खबर पढ़ते हुए बेहोश हुई टीवी एंकर, गर्मियों में ब्लड प्रेशर के मरीज न करें ये भूल
देश के कई इलाके इन दिनों भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। लू और भीषण गर्मी के चलते ही कोलकाता में दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा लाइव टीवी पर लाइव खबरें पढ़ते हुए बेहोश हो गईं। जिस वक्त लोपामुद्रा बेहोश हुई, उस वक्त वह इतेफाक से लू की खबर ही पढ़ रहीं थी।
लोपामुद्रा सिन्हा बाद में सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूरे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय टीवी स्टूडियो के एसी में खराबी के चलते वहां गर्मी हो ज्यादा थी। गर्मी के चलते उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था, जिसकी वजह से वे बेहोश हो गईं।
फिर उन्होंने लोगों से जोर देते हुए कहा इस गर्मी के मौसम में वे पर्याप्त पानी पीएं ताकि तबीयत न बिगड़े। आइए जानते हैं कि भीषण गर्मी में ब्लड प्रेशर को मेनेज करने के लिए मरीजों को किन बातों का रखना होता है ध्यान-

गर्मी में ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने की वजह
मानव शरीर का नॉर्मल टेम्परेचर 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट के आसपास होना चाहिए। ज्यादा तापमान होने पर पसीना आने लगता है और रक्त वाहिकाओं को डाइलेट कर शरीर स्वयं को ठंडा करने की कोशिश करता है, लेकिन जब पसीना शरीर को ठंडा नहीं कर पाता है और रक्त वाहिका यानी ब्लड वेसेल्स फूलने लगती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। अगर आप हार्ट पैशेंट और हाई बीपी के मरीज हैं तो आपको गर्मियों में अपना विशेष ख्याल रखने की जरुरत हैं।
ब्लड प्रेशर कम होने पर लक्षण
- चक्कर
- बेचैनी
- सिरदर्द
- जी मिचलाना
- बेहोशी
- थकान या शरीर भारी लगना
- आंखों के सामने अंधेरा छाना
- धुंधला दिखाई देना
- हाथ-पैर ठंडे होना
- चेहरा सफेद पड़ना
सांस लेने में दिक्कत
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा गर्मी में काम करने से बचना चाहिए। क्योंकि उससे एंग्जायटी जैसी परेशानी हो सकती है।
- ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा मसाले या मसालो वाला सूप भी नहीं पीना चाहिए। इससे सेहत खराब हो सकती हैं।
- हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए बीपी के मरीज रोजाना दही और लस्सी का सेवन करें। इससे पाचन शक्ति भी अच्छी रहती हैं और शरीर हाइड्रेड रहता है।
- नमक कम खाएं और ज्यादातर काला नमक और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
- बाहर जब भी जाएं तेज और सीधी धूप से बचे और छाया में रहें।
- गर्मी से बचने के लिए पानी पीते रहे। डिहाइड्रेशन ब्लडप्रेशर का गहरा कनेक्शन हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











