Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सिर दर्द या बुखार में हर बार न लें Dolo 650, किडनी-लीवर को पहुंचा सकता है नुकसान, अमेरिकी डॉक्टर की चेतावनी
Dolo 650 Side effect : भारत में बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसी छोटी-मोटी समस्याओं में लोग अक्सर डोलो 650 टैबलेट का सहारा लेते हैं। कोरोना काल के दौरान इस दवा का खूब इस्तेमाल हुआ, लेकिन अब यह आदत बन चुकी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एक नामी डॉक्टर ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि डोलो कोई कैंडी नहीं है, जिसे मनचाहे समय पर खा लिया जाए। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि "भारतीय डोलो 650 को चॉकलेट की तरह खा रहे हैं।"

बिना सलाह के लोग कर रहे हैं डोलो का सेवन
कोरोना काल में जब बुखार और दर्द जैसी परेशानियां आम थीं, तब डॉक्टरों ने डोलो 650 (जिसमें पैरासिटामोल 650mg होता है) को मरीजों को दिया। इसका असर तेज़ होता है और तुरंत राहत मिलती है, लेकिन अब यह टैबलेट हर घर की "कॉमन मेडिसिन" बन चुकी है। बड़ी चिंता की बात यह है कि आज भी यह दवा मेडिकल स्टोर्स पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के आसानी से मिल जाती है। लोग इसे बिना डॉक्टर की सलाह के हल्के बुखार, सिरदर्द या थकान में ले लेते हैं। कुछ तो कई दिनों तक लगातार इसका सेवन करते रहते हैं।
क्या होते हैं इसके नुकसान?
डॉक्टरों के मुताबिक, डोलो 650 को बार-बार और बिना जरूरत लेने से गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं:
लिवर डैमेज: इस दवा में मौजूद पैरासिटामोल की अधिक मात्रा लीवर पर असर डालती है। लगातार सेवन से एक्यूट लिवर फेलियर (ALF) जैसी स्थिति हो सकती है।
किडनी फेलियर: लंबी अवधि तक इसका सेवन करने से किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है।
एलर्जी और त्वचा पर रिएक्शन: कुछ लोगों को इस दवा से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जैसे त्वचा पर चकत्ते या खुजली।
छुपे रोगों का खतरा: यह दवा बुखार या दर्द जैसे लक्षणों को दबा देती है, जिससे किसी गंभीर बीमारी का पता समय पर नहीं चल पाता।
क्या है डोलो के सेवन का सही तरीका?
डोलो 650 को केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। हर बार हल्के बुखार या सिरदर्द में इसे खाना सही नहीं है। कभी-कभी घरेलू उपायों जैसे भरपूर आराम, हाइड्रेशन, या गुनगुना पानी पीना भी काफी होता है।
यदि डॉक्टर डोलो लेने की सलाह देते हैं, तो ध्यान रखें:
- एक दिन में 3-4 टैबलेट से ज्यादा न लें।
- 6 घंटे से पहले दूसरी टैबलेट न लें।
- इसे खाली पेट न लें, बल्कि खाना खाने के बाद लें।
- खूब पानी पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











