Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
दिल्ली की जहरीली हवा से बचने के लिए कार में मास्क लगाएं या नहीं? ड्राइव करते हुए न करें ये गलतियां
Delhi Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते खराब एयर क्वालिटी से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। प्रदूषण का असर कार के अंदर भी महसूस किया जा सकता है, जिससे गाड़ी चलाने वालों को परेशानी होती है। जो लोग लंबे समय तक गाड़ी में रहते हैं, उन्हें सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा हो सकता है।
दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के स्तर के बीच यह सवाल काफी महत्वपूर्ण है कि कार चलाते समय मास्क पहनना चाहिए या नहीं? अगर आप भी उनमें से हो, जो घंटों बैठकर कार चलाते हैं, तो आपके लिए काम के टिप्स लेकर आएं हैं।

कार चलाते हुए मास्क पहने या नहीं?
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फिलहाल"गंभीर" श्रेणी में है, तो वायु में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे कण आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। कार के अंदर भी बाहरी हवा के कारण ये कण प्रवेश कर सकते हैं। अगर आपकी कार में उच्च गुणवत्ता वाला कैबिन एयर फिल्टर (HEPA) लगा है और एयर सर्कुलेशन मोड अंदर की हवा को ही रीसर्क्युलेट करता है, तो मास्क पहनने की आवश्यकता कम हो सकती है। लेकिन साधारण एयर फिल्टर वाली कारों में प्रदूषक अंदर आ सकते हैं, इसलिए मास्क पहनना फायदेमंद हो सकता है।
कार चलाते हुए मास्क पहनने के फायदे
N95 या N99 मास्क पहनने से PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषकों से सुरक्षा मिलती है। कपड़े के मास्क इस प्रकार के प्रदूषण से बचाने में कारगर नहीं हैं। मास्क पहनने से प्रदूषित हवा में मौजूद हानिकारक कणों और गैसों से बचाव होता है। एलर्जी, सांस की समस्या, या दमा (Asthma) के मरीजों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। हालांकि लंबे समय तक मास्क पहनने से असुविधा हो सकती है, खासकर कार में अगर लंबे समय तक सफर करना हो। अगर मास्क सही से फिट न हो, तो इसका असर कम हो जाता है।
खिड़कियां बंद ही रखें
सर्दियों में एसी बंद कर खिड़कियां खोलकर सफर करना आम है, लेकिन ऐसा करने से बाहर की प्रदूषित हवा कार में भर सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर दिल्ली जैसे शहरों में, जहां प्रदूषण अधिक है, यह आदत श्वसन समस्याएं बढ़ा सकती है। बेहतर है कि खिड़कियां बंद रखें और एसी को सामान्य तापमान पर सेट करें। इससे केबिन में न तो घुटन होगी और न ही ठंड का असर महसूस होगा। यह उपाय सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाएगा।
कार में लगाए एयर प्यूरीफायर
आजकल कई कारों में एयर प्यूरिफायर पहले से उपलब्ध होते हैं, लेकिन अगर आपकी गाड़ी में यह सुविधा नहीं है, तो आप इसे अलग से खरीद सकते हैं। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह किफायती कीमतों में उपलब्ध है। एयर प्यूरिफायर कार के केबिन की हवा को शुद्ध करता है, जिससे हानिकारक कण और गैसें खत्म होती हैं। यह न केवल श्वसन स्वास्थ्य में सुधार करता है बल्कि सफर को भी अधिक सुरक्षित बनाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











