Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नयनतारा ने बताए ‘हिबिकस टी’ के फायदे, तो डॉक्टर ने फैंस को गुमराह करने के लगाए आरोप, नुकसान भी गिनाएं
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु को हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन फायदे बताने पर हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. साइरिएक एबी फिलिप्स उर्फ द लिवर डॉक ने उन्हें भाम्रक जानकारी फैलाने की वजह से ऑनलाइन खूब खरीखोटी सुनाई थी। अब उन्होंने साउथ की सुपरस्टार नयनतारा को गलत जानकारी शेयर करने के लिए फटकारा हैं।
दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में 'हिबिकस टी'यानी गुड़हल की चाय की तारीफ करते हुए इसे पीने के कई फायदे बताए। इसके बाद द लिवर डॉक ने उनकी इस पोस्ट को शेयर करते हुए नयनतारा पर फैंस और फॉलोवर्स को गुमराह करने का आरोप लगाया। आइए जानते हैं पूरा मामला और एक्सपर्ट ने क्यों हिबिकस टी को पीना सेहत के लिए घातक बताया हैं।

यह था मामला
नयनतारा एक प्रमोशनल पोस्ट को शेयर करते हुए एक डायटीशियन को टैग करते हुए 'हिबिकस टी' यानी गुड़हल के फूल की चाय के फायदे बताए। नयनतारा की इस पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए इस डॉक्टर ने एक लंबा चोड़ा पोस्ट किया। डॉक्टर ने लिखा- 'नयनतारा 8.7 मिलियन फॉलोअर्स को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही हैं, अब तक ऐसा कहीं साबित नहीं हो पाया है कि हिबिकस टी यानी गुड़हल के फूल की चाय पीने से नयनतारा की बताई समस्याएं ठीक होती हैं। उन्होंने कई रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि साइंस में कहीं भी प्रूफ नहीं हुआ है हिबिकस टी से दर्द, फ्लू और डायबिटीज जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।
इन लोगों को भी किया पीने से मना
यह पोस्ट उनके सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट के लिए एक विज्ञापन के तौर पर किया गया है। उन्होंने एक के बाद एक रिसर्च लिंक शेयर करते हुए नयनतारा द्वारा किए गए दावे को गलत बताया। लिवर डॉक ने ऐसी महिलाओं और पुरुषों को इसके नियमित इस्तेमाल करने से मना किया है जो प्रजनन आयु वर्ग में हैं, उन्होंने सावधान करते हुए लिखा है कि बाद में पछताने से अच्छा होगा कि इसे पीना अवॉइड करें।
गुड़हल के फूल की चाय पीने के नुकसान
- मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक रोजाना 300 ग्राम से ज्यादा हिबिकस टी पीने लीवर डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है।
- जो लोग लो ब्लडप्रेशर की शिकायत से परेशान हैं उन्हें तो हिबिकस टी से दूर रहना चाहिए।
- वेबएमडी के मुताबिक हिबिकस के सेवन से डर्मेटाइटिस, सिरदर्द, मतली और कान में बजने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
- इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इसके सेवन की मनाही की गई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











