Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Green Crackers: दीवाली में ग्रीन पटाखे खरीदते हुए न बने बेवकूफ, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
How To Identify Genuine and fake green crackers : जहां सरकार ने पूरी तरह से प्रदूषण फैलाने वाले सिंथेटिक पटाखों पर रोक लगा दी है वहीं मार्केट में सिंथेटिक पटाखा निर्माता चोरी छिपे पटाखों को बेचते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद सिंथेटिक पटाखे बनाना और इनकी बिक्री करना कानून जुर्म है। लेकिन लोग दिवाली को पटाखों की गूंज के बिना अधूरा मानते हैं। ऐसे स्थिति में अगर आप पर्यावरण के बारे में सोचते हैं तो देखकर ही ग्रीन पटाखे लें। नॉर्मल पटाखों की जगह ग्रीन पटाखों ईको फ्रैंडली होते हैं।
अगर आप ग्रीन पटाखे खरीदने जाएं और असली-नकली की आपको पहचान होनी जरुरी। क्योंकि सिंथेटिक न सिर्फ पॉल्यूशन बढ़ाते हैं बल्कि आपके सेहत के लिए घातक साबित हो सकते है। इसलिए ग्रीन पटाखें खरीदने से पहले आपको असली और नकली ग्रीन पटाखों में अंतर मालूम होना चाहिए।

ग्रीन और सिंथेटिक पटाखे में अंतर
- ग्रीन पटाखे, सिंथेटिक पटाखों की तुलना में कम प्रदूषण करते हैं. माना जाता है कि ग्रीन पटाखों से 30 परसेंट कम धुआं निकलता है, सिंथेटिक पटाखों की तुलना में। ग्रीन पटाखे फटने के बाद आसपास की धूल को सोख लेते हैं जबकि सिंथेटिक पटाखे ठीक इसके उलटा काम करते हैं। ग्रीन पटाखे में हवा में जहर फैलाने वाला बेरियम नाइट्रेट नहीं होता, जबकि सिंथेटिक पटाखे में इसकी प्रधानता होती है। ग्रीन पटाखे कानफाड़ू आवाज नहीं करते जबकि सिंथेटिक पटाखे कान के पर्दे तक पर असर डाल देते हैं।

क्यूआर कोड से मालूम करें
ग्रीन पटाखों में क्यूआर कोड होगा, जिसके जरिए पता चल जाएगा कि कौन सा ग्रीन पटाखा है और कौन सा प्रदूषण ज्यादा फैलाने वाला पटाखा है। ग्रीन पटाखे पर सीएसआईआर नीरी लोगो लगा रहता है। इस लोगो को पहचानने के लिए गूगल प्लेस्टोर से CSIR NEERIका ग्रीन क्यूआर कोड ऐप डाउनलोड करना होगा। उस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर सारी हकीकत आपके सामने आ जाएगी।
लाइसेंस विक्रेता से ही खरीदें
ग्रीन पटाखे असली चाहिए तो पटाखों की लाइसेंस प्राप्त दुकान से ही इसे खरीदें। ग्रीन पटाखे सिर्फ लाइसेंस प्राप्त दुकान में ही मिलेंगे।
कैटेगरी पढ़े
असली-नकली पटाखे की पहचान के लिए डिब्बे पर लिखे कैटेगरी को पढ़ लें ये तीन कैटेगरी हैं-SWAS, SAFAL और STAR। ये कैटेगरी ग्रीन पटाखों के लिए काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड रिसर्च यानी कि सीएसआईआर ने तैयार की है।
धुएं और आवाज से पहचानें
SWAS कैटेगरी के पटाखे फूटने के बाद धूल को सोखते हैं। इसी के चलते धूल की नमी वाष्प के रूप में बाहर आती है। इसी तरह, SAFAL कैटेगरी वाले पटाखे में एल्युमिनियम की सुरक्षित मात्रा डाली जाती है, जो सिंथेटिक पटाखों की तुलना में कम आवाज करती है। STAR कैटेगरी के पटाखे में पोटैशियम नाइट्रेट या सल्फर नहीं होते। यह पटाखा फूटने के बाद अधिक धुआं नहीं निकलता और न ही किसी अन्य तरह कण उससे बाहर आते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











