Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
क्या आप टाइट अंडरवियर पहनते हैं? फिर जान लें इसके नुकसान
क्या अंडरगारमेंट्स खरीदने का मतलब सिर्फ उनके कलर और स्टाइल को ध्यान में रखना है? कभी खुद से सवाल किया है कि आपका अंडरवियर किस तरह का होना चाहिए?
अक्सर लोग स्टाइल या फैशन के चक्कर में टाइट अंडरवियर पहनने से भी परहेज नहीं करते हैं। इसके अलावा अगर अंडरवियर महंगा है और टाइट हो गया है, तब भी फेंकने की चक्कर में उसे पहनते हैं। पैसे बचाने का ये चक्कर सेहत पर भारी पड़ सकता है।
अंडरवियर खरीदते वक्त फैब्रिक से लेकर उसकी फिटिंग तक पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं टाइट अंडरवियर कैसे आपकी सेहत के लिए तकलीफदेह है?

ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है?
अगर आप टाइट अंडरवियर पहनते हैं, तो इससे अपर थाई के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है। जिसकी वजह से पैरों में सुन्नपन हो सकता है और झनझनाहट भी महसूस हो सकती है। अगर लंबे समय तक यही स्थिति बनी रही, तो आपके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल हो सकता है।
स्पर्म क्वालिटी गिरती है-
टाइट अंडरवियर पहनने से पुरुषों के कई हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है। इसमें अपर थाइस, पेनिस और टेस्टिकल्स शामिल हैं। पेनिस और टेस्टिकल्स की ओर ब्लड सर्कुलेशन रुकने के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत हो सकती है और स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। इस पर कई रिसर्च भी हो चुकी है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है
टाइट अंडरवियर पहनने से हवा में रुकावट हो सकती है। पसीना जमने से बैड बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं। इसलिए टाइट अंडरवियर पहनने से बचे।
एसिड रिफ्लक्स हो सकता है-
टाइट अंडरवियर पहनने से पेट पर दबाव बनता है। इस वजह से एसिड रिफ्लक्स हो सकता है, जिससे सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
कट सकती है स्किन
अगर आप बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर वियर करते हैं, तो इससे आपकी कमर ही नहीं, बल्कि पेल्विक एरिया के आसपास के हिस्से में भी छिल सकता है। स्किन के छिलने की वजह से आपको जलन की समस्या हो सकती है। यहां तक कि अगर सही समय पर उसकी केयर न की जाए, तो वहां घाव भी बन सकता है।
अंडरवियर खरीदते हुए साइज का रखें ध्यान
- अंडरवियर खरीदते समय उसकी फैब्रिक का ध्यान रखें।
- खरीदने से पहले अंडरवियर की फिटिंग चेक करना न भूलें।
- सॉफ्ट मैटेरियल का अंडरवियर खरीदे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











