Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या होती है लूनर डाइट, क्यों सेलिब्रेटिज के बीच है फेमस ये खास डाइट
आपने तरह-तरह की डाइट के बारे में सुना होगा जैसे कीटो डाइट, वीगन डाइट और लिक्विड डाइट लेकिन क्या आपने कभी लूनर डाइट के बारे में सुना हैं। जी हां, लूनर डाइट जिसे मून डाइट और वेयरवुल्फ डाइट के नाम से भी जाना जाता हैं। चर्चा है कि डेमी मूर और मेडोना जैसी हॉलीवुड हस्तियां भी इस डाइट को फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं इस डाइट से जुड़ी जरुरी बातों के बारे में।

लूनर डाइट का तरीका
इसमें व्यक्ति को अमावस्या या पूर्णिमा के दिन व्रत रखना होता है और दौरान ठोस भोजन बिलकुल भी ग्रहण नहीं करना होता, सिर्फ तरल पेय पदार्थ लेना होता है। जैसे कि फलों और सब्जियों का जूस ले सकते हैं, पर दूध चीनी का सेवन न करें। विशेषज्ञों की मानें तो यह आहार पद्धति किसी व्यक्ति की वजन कम करने की क्षमता को बढ़ावा देती है और इसके जरिए महज 26 घंटे में कोई भी अपना वजन छह पाउंड तक कम कर सकता है।

साइंस के अनुसार
इस डाइट के पीछे की साइंस की मानें तो चंद्रमा हमारे शरीर में मौजूद जल को उसी तरह प्रभावित करता है, जिस तरह वह समुद्र में ज्वार को प्रभावित करता है। इसलिए इस शक्ति का उपयोग वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। हम जानते हैं कि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पूर्णिमा और अमावस्या के दौरान सबसे शक्तिशाली होता है। इसलिए इस दौरान तरल आहार लेने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

लूनर डाइट फॉलो करने का तरीका-
मून डाइट का पालन करने वालों को अमावस्या या पूर्णिमा के 26 घंटों के दौरान ठोस भोजन नहीं लेना होता। वे पानी और डिटॉक्स टी ले सकते हैं। इस दौरान वो सब्जियों और फलों के रस को भी पी सकते हैं। अगले 26 घंटों तक आपको केवल फल, सलाद, सूप, कद्दू का मसला हुआ गूदा आदि खाने की छूट होती है। अगर आपने मून डाइट अपनाई है तो पूर्णिमा के दौरान भारी खाद्य पदार्थ, चीनी और वसा का सेवन न करें।

लूनर डाइट के लिए सावधानी
लूनर डाइट के चलते आपको कमजोरी, थकान या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा थकान, चिड़चिड़ापन, बेहोशी, चक्कर आने या संवेदनाशून्य होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हाइपोग्लाइकीमिया अर्थात ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। इसलिए इसे करने से पहले किसी विशेषज्ञ जी की राय जरुर लें।



Click it and Unblock the Notifications











