Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
दोपहर और डिनर के बाद शिल्पा शेट्टी पीती हैं ये CCF चाय, जानें इस सुपर हेल्दी चाय बनने का तरीका और फायदे
ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में सबसे अनुशासित हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने वाले सेलिब्रेटिज में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। 44 की उम्र में भी शिल्पा इतनी फिट और आकर्षित लगती है कि हर कोई उनकी फिटनेस का कायल है। शिल्पा शेट्टी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ फिटनेस से जुड़ी कई टिप्स शेयर करती रहती है।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी डेली रुटीन की एक झलक दिखाई थी, जिसमें उन्होंने अपनी दिनचर्या से जुड़े कई सेहतमंद राज खोले थे, उन्होंने ये भी बताया कि दिनभर में वो अपनी डाइट में क्या लेती हैं। आपको ये जानकर शायद ज्यादा हैरानी नहीं होगी कि वो ज्यादा से ज्यादा देसी और नेचुरल चीजें खाना पसंद करती हैं। इसी दौरान उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो रोजाना एक खास किस्म की चाय पीना बहुत पसंद करती हैं। शिल्पा ने इस चाय की खासियत बताते हुए कहा था कि वो रोजाना दोपहर के 2 बजे और रात को डिनर के बाद सीसीएफ चाय पीना पसंद करती है। जैसा कि इस चाय का नाम सुनने के बाद ये थोड़ा फैंसी सा लगता है, लेकिन सही मायनों में ये सबसे इफेक्टिव डिटॉक्स ड्रिंक है जो आसानी से घर में तैयार हो जाता है।

क्या होती है सीसीएफ टी
सीसीएफ चाय कुछ नहीं है ये एक हेल्दी ड्रिंक है जो जीरा, धनिया और सौंफ से मिलकर बनती है। सीसीएफ (CCF) यानी Cumin (जीरा), Coriander (धनिया) और Fennel (सौंफ)। इन तीनों खुश्बूदार मसालों को मिलाकर ये डिटॉक्स टी बनती है।
जीरा, धनिया और सौंफ जैसे सुगंधित मसाले आमतौर पर स्वाद को बेहतर बनाने के लिए व्यंजनों में शामिल किए जाते हैं, लेकिन ये शरीर के लिए विशेषतौर पर गर्मी में ये शरीर को फायदा पहुंचाता है। अगर क्वारंटाइन के दौरान खाने की आदतों पर ध्यान देने में परेशानी हो रही है, तो इस चाय की चुस्की लेने से आपको काफी फायदा पहुंच सकता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ ही टॉक्सिन को भी शरीर से निष्कासित कर देता है और शरीर के फंक्शन को रेग्युलेट करता है।

कैसे काम करती है ये 'जादुई चाय'
इस चाय को करिश्माई बनाने में तीन तरह की सामग्री काम में ली जाती है, जिसमें सबसे पहला है जीरा, जिसका सदियों से हम पाचन संबंधी समस्याओं को संतुलित करने में इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसके बाद इसमें सूखे धनिए के बीज का इस्तेमाल होता है जो शरीर में ठंडक प्रदान करने के साथ एंग्जियटी को भी कम करता है। तीसरी प्रमुख चीज सौंफ है, इसका इस्तेमाल प्राचीन चिकित्सीय प्रणाली में जड़ीबूटी के तौर पर करते आ रहे है। ये ब्लोटिंग की समस्या से निजात दिलाता है। ये बहुत सारी स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में दुग्ध बनाने में सहायता करते हैं।

वेटलॉस में करें मदद
इस चाय को पीने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपके पाचन को नियंत्रित रखता है। यह पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करके फैट और टॉक्सिन से शरीर को मुक्त रखता है और वेटलॉस करने में मदद करता है। इसी के साथ जब आप किसी एक्सरसाइज को भी करने लगते है तो आपके मेटाबॉलिज्म की गति को बढ़ाने के साथ शरीर के फैट को बर्न करता है।

ऐसे बनाएं ये चाय
यह हर्बल चाय बनाने का तरीका बहुत आसान है। हालांकि पहली बार पीते समय शायद ये आपको अपनी पसंदीदा रेग्युलर चाय जितनी पसंद न आएं लेकिन इसके फायदों को जान आप इसे पीने से गुरेज नहीं करेंगे।
इसे बनाने के लिए क्या चाहिए आपको:
- आधा बड़ा चम्मच सौंफ
- आधा बड़ा चम्मच धनिया बीज
- आधा बड़ा चम्मच जीरा, या उससे कम (आपके स्वाद के आधार पर)
- डेढ़ कप पानी।
इसे बनाने का तरीका :
एक पैन को स्टोव पर रखें और इसमें पानी डालकर उबाले। इसके बाद इसमें ऊपर बताई सारी सामग्री डाल दें। इसके बाद अब इसमें इसे थोड़ी देर पकाएं। जब आपको लगे इसमें डेढ़ कप पानी उबलकर एक कप रह गई है तो इसे छान लें। और इसे छानकर थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसमें हल्की मिठास के लिए शहद मिलाकर पी लें ।



Click it and Unblock the Notifications











