Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
किसी सूपरफूड से कम नहीं है काला लहसुन, जानें फायदे
सफेद लहसुन के फायदों से तो हम सभी वाकिफ है, इसे हम रोजाना कुकिंग में इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन काला लहसुन न ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं न इसके फायदे ही पता होते हैं। काले लहसुन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, जो कि सफ़ेद लहसुन का ही एक रूप है। हालांकि ब्लैक गार्लिक के हेल्थ से जुड़े अनेकों फ़ायदे हैं।

तो क्या है ब्लैक गार्लिक?
ब्लैक गार्लिक, वाइट गार्लिक का ही एक रूप है, जिसे फ़र्मेंट करके तैयार किया जाता है। यह स्वाद में कम तीखा लगता है, पर इसका यह मतलब नहीं कि इसमें पोषक तत्व कम होते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद
हालांकि सफ़ेद लहसुन में पाया जानेवाला स्वास्थ्य संबंधी चमत्कारी गुणों से भरपूर एलिसिन नामक पोषक तत्व काले लहसुन में भी पाया जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, कोलेस्टेरॉल व हृदय संबंधित रोगों को कम करने, बॉडी सेल्स को संतुलित करने और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी मदद करता है।

एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर
फ़र्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजरने की वजह से ब्लैक गार्लिक में यूनिक एंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जिसके एंटी-इन्फ़्लैमेटरी फ़ायदे हैं। इसके अलावा यह पॉलिफ़ेनॉल, फ़्लेवोनॉइड और अल्कलॉइड से भी भरपूर होता है।

कैंसर से बचाएं
ब्लैक गार्लिक का सेवन कई तरह के कैंसर, ख़ासतौर से ब्लड कैंसर, पेट के कैंसर और कोलन कैंसर के इलाज में मदद करता है। यह एलर्जी को कम करने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने, लिवर को किसी भी तरह के डैमेज से बचाने और दिमाग़ को स्वस्थ बनाने का काम भी करता है।



Click it and Unblock the Notifications











