Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सेब मीठा है या सही है कैसे पता लगाएं, सेब खरीदते वक्त रखें इन टिप्स को फॉलो करें
सेब एक ऐसा फल है जो खूब सारे विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। डॉक्टर भी हमें रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं, जो हमें कई रोगों से दूर रखने के साथ इम्यून रखता है। बाजार में कई किस्म के सेब मिलते हैं और इनके दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सेब खरीदते वक्त इस बात का पता लगाना कि इनमें से कौन सा सेब मीठा और सही है। इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं सेब खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ऐसे सेब खरीदें
अगर बार जब आप सेब खरीदें तो देखें कि सेब पर लाल रंग की धारियां है। अगर धारियां है और इसमें पूरी तरह से लाल रंग आ आया हुआ है तो सेब बहुत ही स्वादिष्ट, मीठा और रसदार होगा। वहीं अगर सेब पर हल्का पीलापन होगा तो सेब बहुत ज़्यादा मीठा होगा लेकिन रस कम होगा।

सेब खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
1- सेब पर लाल रंग की धारियां हो और उसमें हल्का पीलापन होगा तो भी वो मीठा होगा।
2- सेब पर ज़्यादा पीलापन होगा तो मीठे होगा लेकिन रस कम होगा।
3- सेब को हल्के से दबाकर देखिए, अगर नर्म पड़ गया है तो उसका रस खत्म हो रहा है।
4- अगर आप जो सेब खरीद रहे हैं उसे ढेर या फिर किसी डिब्बे में खूब सजाया गया है और उसमें से तेज गन्ध आ रही हो तो उस सेब को खरीदने से बचें।
5- इस बात का ध्यान रखें कि सेब को प्राकृतिक तरीके से पकाया गया है या नहीं क्योंकि कृत्रिम तरीके से पकाए गए सेब खाने में स्वादिष्ट नहीं होते हैं और ये हेल्दी भी नहीं होते हैं।
6- अगर सेब प्रमाणित ऑर्गेनिक है तो फिर तो कोई परेशानी वाली बात ही नहीं है आप कम स्वादिष्ट सेब भी खरीद सकते हैं।

हरा सेब खाना भी है सही
हरा सेब खाने के भी फायदे होते हैं-
1- लो शुगर लेवल होता है
2- फाइबर से समृद्ध होता है।
3- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है
4- आँखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

कैसे स्टोर करे सेब को
कई भारतीय घरों में, आप या तो उनकी डाइनिंग टेबल पर या उनके किचन काउंटर पर फलों की एक टोकरी देखेंगे। सेब को ठंडे तापमान में सबसे अच्छी तरह से संग्रहित किया जाता है, इसलिए उन्हें अपने रेफ्रिजरेटर के फ्रूट सेक्शन में ही स्टोर करें। एक और चीज जो सेब को भी चाहिए वह है नमी। इसलिए एक नम कागज़ के तौलिये का उपयोग करें और इसे सेब के ऊपर छोड़ दें। यदि आपके पास समय है और आप चाहते हैं कि आपके सेब थोड़ी देर ताजा रहें, तो प्रत्येक सेब को एक नम तौलिये में लपेटें।



Click it and Unblock the Notifications











