Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
तनुश्री दत्ता ने किया 15 किलो वजन कम, जानें उनके इस गजब के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में
बॉलीवुड में मीटू कैम्पेन की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता कई सालों से पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर जमकर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में तनुश्री दत्ता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पता लगता है कि उन्होंने अपने वजन पर बहुत ध्यान दिया है और अब वो फिट हो गई है। तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तनुश्री दत्ता ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं और फैंस को उनका ये अंदाज खुब पसंद आ रहा है।
तनुश्री दत्ता की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैन्स उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और तारीफों में खूब कमेंट भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे कड़ी मेहनत से तनुश्री से 15 किलो वजन कम किया।

सुबह उठकर करती हैं ये काम
अपने नए लुक के तनुश्री ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी सुबह की शुरुआत गर्म पानी और नींबू के साथ होती है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग और व्यायाम का लिया सहारा
अपने 15 किलो वजन घटाने के बारे में तनुश्री ने खुलासा किया वापस फिट होने में उन्हें एक साल से ज्यादा का समय लग गया। एक अच्छे स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ मैं एक समग्र जीवन शैली का पालन करने की वजह से ये सब संभव हो सका है। इसके लिए उन्होंने हर दूसरे दिन इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा भी लिया।

आध्यात्म की राह चुनी
तनुश्री ने बताया कि वो अपने सप्ताह की शुरुआत सोमवार का उपवास करके करती हैं। बाकी सप्ताह ऑर्गेनिक और आयुर्वेदिक तरीके से बिताती हूं। उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर के दर्शन के साथ इस व्रत और कुछ अन्य बदलाव शुरू किए। इसके अलावा वो दिन में तीन बार प्रार्थना करने के साथ ही मेडिटेशन करती हैं।

अनुशासित लाइफस्टाइल को किया फॉलो
मैं कभी-कभी अंडे, नॉन वेज और डेयरी का सेवन करती हूं लेकिन ज्यादातर वेगन रहना पंसद करती हूं। मैंने अपनी आत्मा पर ये छोड़ दिया कि मेरे शरीर में क्या जाना चाहिए और क्या नहीं। मैंने स्मोंकिन और एल्कोहल छोड़ दिया। इसके अलावा हर वो चीज जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है मैंने उसका सेवन करना छोड़ दिया। मैंने नेचुरल पद्धतियों को मानना शुरु कर दिया। उपवास के दिन छोड़कर मैं खूब सारा पानी पीती हूं। हर हफ्ते में एक बार अपनी दिनचर्या में कभी-कभी चीट भी करती हूं लेकिन फिर से अनुशासित होकर अपनी दिनचर्या को फॉलो करने लग जाती हूं।
समय पर कर लेती है डिनर
उन्होंने बताया कि वो हमेशा 8 से 9 बजें के बीच या उससे पहले डिनर कर लेती हैं और डिनर के बाद वो ग्रीन टी पीती है। पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए वो फ्रेश सब्जियों और फलों का सेवन करती हैं। इसके अलावा शरीर को डिटॉक्स करने के लिए वो कई डिटॉक्स टी का सेवन करती है।



Click it and Unblock the Notifications











