Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अपनी कमर और रीढ़ को मजबूत रखने के लिए सुहाना खान करती है कागासन, जानें इसके फायदे
बॉलीवुड अपनी नेक्स्ट जेनरेशन स्टार्स के लिए तैयार है क्योंकि जोया अख्तर 'द आर्चीज' लेकर आ रही है। जो की प्रसिद्ध कॉमिक सीरिज का रूपांतरण है, उनकी इस मूवी की स्टार कास्ट का खुलासा होने के बाद फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ ही सहित बी-टाउन के कुछ सबसे चर्चित चेहरों के स्टार किड भी देखने को मिलेंगे। द आर्चीज के टीजर के बाद सबसे ज्यादा सुहाना खान डेब्यू की चर्चा हो रही हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया में सुहाना खान की योगा करते हुए एक फोटो वायरल हो रही है।

सेलिब्रिटी योग ट्रेनर रूपल सिद्ध ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सुहाना की तस्वीर को शेयर किया है, इस फोटो में सुहाना 'काक आसन पोज' करती नजर आ रही हैं, जैसा कि ट्रेनर ने अपने कैप्शन में भी बताया है। वायरल हो रही तस्वीर में, सुहाना खान एक काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा में दिख रही हैं, इसके साथ ही मैचिंग हाई-वेस्ट शॉर्ट्स, रिस्ट सपोर्ट बैंड और एक हेडबैंड के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में सुहाना कागासन को परफेक्शन के साथ करती हुई बहुत एकाग्र दिख रही है।
काकासन या क्रो पोज के फायदे:
काकासन या क्रो पोज से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। यह हाथ की ताकत को बढ़ाता है और अधिक उन्नत संतुलन योग को आसान बनाता है, एब्स को टोन करने में मदद करने के लिए कोर ताकत में सुधार करता है, रीढ़ की ताकत बनाता है और शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। यह पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है, पाचन को बढ़ावा देता है, शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है और समग्र लचीलेपन में सुधार करता है। इसके अलावा लिवर और किडनी का संचालन भी बेहतर होता है। पेट पर जमा चर्बी भी इससे काफी हद तक दूर हो जाती है। घुटने के रोगियों को यह आसन प्रशिक्षक के निर्देशन में ही करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











