Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कैंसर समेत कई बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद है सोलकढ़ी, विक्की कौशल अपनी डाइट में करते हैं शामिल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें उन्होने फेमस ड्रिंक की एक गिलास के साथ अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आत्मा के लिए सोलकढ़ी"! लेकिन ये सोलकढ़ी क्या है। जिसे पीने के बाद एक्टर की आत्मा को संतुष्टि मिलती है। आइए जानते है कि यह पेय शरीर और आत्मा दोनों के लिए कितना फायदेमंद है। सोलकढ़ी एक पाचक पेय है जो सूखे कोकम फल और नारियल के दूध बनाया गया है। सोलकढ़ी का मजा चावल के साथ या भोजन के अंत में खाने के लिए या पाचक ड्रिंक के रूप में लिया जाता है। लेकिन इसे पीने के कई हेल्थ बेनिफिट्स है। आइए जानते है क्या है इसके हेल्थ बेनिफिट्स-

दिल को हेल्दी रखने में करता है मदद
सोलकढ़ी के कोकम फलों में हाइड्रॉक्सी-साइट्रिक एसिड मौजूद होता है। जो ट्राइग्लिसराइड और लिपिड के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ दिल से जुड़ी बीमारियों को भी रोकने में सहायक होता है। सोलकढ़ी को अपनी डाइट में शामिल करने से दिल से संबंधित बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

वजन घटाने में लाभकारी
लोग अक्सर वेट लॉस के लिए कई प्राकृतिक तरीकों को अपनाते हैं। सोलकढ़ी ड्रिंक में वजन घटने का क्षमता मौजूद है। इसमें कोई चीनी या मोटा दूध शामिल नहीं होता है, जिस कारण इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है।

कैंसर से लड़ने के गुण
सोलकढ़ी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं। जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते है, जिससे कैंसर होने का जोखिम कम हो जाता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
सोलगढ़ी ड्रिंक को पीने से आपकी स्किन और हेयर नेचुरल तरीके से चमकने लगती है। इस ड्रिंक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व हेल्दी स्किन और हेयर के रखरखाव में मदद करता हैं।

पाचन के लिए बेस्ट ऑप्शन
सोलकढ़ी आपके पाचन तंत्र को साफ करके पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा और गैस, अपच, दस्त और अम्लता जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

सोलकढ़ी बनाने का तरीका
सोलकढ़ी बनाने के लिए सामाग्री
कोकम- 6 से 8
नारियल - एक कप, घिसा हुआ
गर्म पानी - एक कप
काला नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 2
लहसुन- 2 कली
हींग- चुटकीभर
ऐसे बनाएं सोलकढ़ी
सोलकढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले तीन चौथाई पानी में कोकम भिगो दें। इसमें हींग और नमक मिला दें। अब इस पानी को 3 से 4 घंटों के लिए अलग रख दें। इसके बाद इसमें नारियल को हरी मिर्च और लहसुन के साथ अच्छे से पीस लें और पेस्ट बनाकर निचौड़कर अच्छे से दूध निकाल लें। अब कोकम को पानी से निकालकर नारियल के दूध में मिला दें। इसके बाद सोलकढ़ी को रखे रहने दें। और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications











