Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
दाल में तड़का लगाइए संभलकर! बाजार में मिल रहा है नकली जीरा, जानें नुकसान
नकली दूध, मावा और पनीर के अलावा कई मसालों की मिलावट की खबरें आपने सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी जीरे में मिलावट की खबरें सुनी हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस ने नकली जीरे बनाने वाले ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लेकिन उससे भी बड़ी बात ये हैं कि पुलिस ने जो नकली जीरा पकड़ा है उसे आप गौर से देखने पर नकली होने पर संदेह नहीं कर पाएंगे।
लेकिन असली जैसा दिखने वाला ये नकली जीरा सेहत पर कई खतरनाक प्रभाव डाल सकता है। जीरे का रूप देने के लिए इसमें पत्थरों का चूरा मिलाया जा रहा है। इतना ही नहीं इसे जीरे का रूप देने के लिए हानिकारक रंग तक का प्रयोग हो रहे हैं। आइए जानते हैं इसके साइडइफेक्ट्स।

कैसे बनता है मिलावटी जीरा?
जंगली घास, पत्थर के दाने, सूजी और गुड़ के शीरे। इन सब के इस्तेमाल से नकली जीरा बनाया जा रहा है, जिसे बाजार में 20 रुपए किलों के हिसाब से सस्ते दाम में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।

किडनी स्टोन
जीरा पर कीचड़ और सीमेंट कोटिंग की जाती हैं जिससे ये किडनी में स्टोन बनने का कारण बन सकता है। कई बार स्टोन यूरिन की नली में भी फंस जाता है।

पेट की समस्या
सफेद और भूरे रंग के पाउडर के साथ नकली जीरे या सौंफ पेट की समस्याओं का कारण होता है, इसकी वजह से पेट में दर्द भी हो सकता है।

स्किन इश्यूज
ये नकली जीरा सेहत के लिए बेहद खतरनाक है इसके लगातार सेवन से आपकी इम्यूनिटी पर तो असर पड़ता ही है, इसके अलावा इसे खाने से स्टोन और त्वचा से संबधित बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।

कैंसर होने का खतरा
हानिकारक डाई कैंसर कारक हो सकती है। यदि इनका लंबे समय तक प्रयोग किया जाए तो यह कई अन्य बीमारियों की वजह बन सकता है।

कैसे करें नकली जीरे की पहचान
खास बात यह कि सामान्य जीरे की तरह इसमें किसी तरह की खुशबू नहीं होती। इसके अलावा नकली जीरे की पहचान कर आप कई खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। जीरे को पानी में भिगो कर अच्छी तरह धो कर प्रयोग करें। यदि ये नकली होगा तो पानी के बदलते रंग से पता चल सकेगा।



Click it and Unblock the Notifications











