Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
77 की उम्र में इस वजह से बिग बी रहते है फिट, जानें उनकी फिटनेस का राज
अमिताभ बच्चन आज 77 साल के हो गए हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी आज भी टेलीविजन और फिल्मों में सक्रिय हैं। टीबी, लिवर सिरॉसिस और हेपेटाइटिस बी जैसी तमाम बीमारियों से घिरे होने के बाद भी वो खुद को उनसे छुटकारा दिलाने और फिट रहने में कामयाब है।
फिलहाल बिग बी सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर के भरोसे ही सर्वाइव कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए खुद को फिट और हेल्दी रखना और भी जरूरी हो जाता है। उनके जन्मदिन पर आइए जानें आखिर कैसे वो खुद को इतना फिट रखते हैं।

कई गंभीर बीमारियों को हरा चुके हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन भले ही आज 77 साल की उम्र में भी सभी को एकदम फिट और हेल्दी नजर आते हों लेकिन आपको बता दें कि वह बड़ी-बड़ी बीमारियों को हरा चुके हैं। बिग बी को टीबी, लिवर सिरॉसिस और हेपेटाइटिस बी जैसी गंभीर बीमारियां हो चुकी हैं। फिलहाल बिग बी सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर के भरोसे ही सर्वाइव कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए खुद को फिट और हेल्दी रखना और भी जरूरी हो जाता है।

एक दिन भी जिम मिस नहीं करते
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जिम जाना 7-8 साल पहले ही शुरू किया है। इतने सालों तक कभी किसी फिल्म के लिए भी जिम नहीं जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए जिम जाना शुरू किया है। अब तो बिग बी सुबह सबसे पहले जिम ही जाते हैं और अगर किसी वजह से उनका एक दिन भी जिम वर्कआउट मिस हो जाए तो उन्हें खुद पर गुस्सा आने लगता है।

स्मोकिंग, ऐल्काहॉल का सेवन नहीं
आपने फिल्मों में भले ही अमिताभ बच्चन को कई बार सिगरेट पीते देखा हो लेकिन असलियत में वह कभी स्मोकिंग नहीं करते। इतना ही नहीं बिग बी ऐल्कॉहॉलिक ड्रिंक्स के अलावा चाय-कॉफी के सेवन से भी दूर ही रहते हैं। यह बात तो हम सब जानते हैं कि सिगरेट और ऐल्कॉहॉल का हमारे ब्रेन, हार्ट, लिवर और कई अंगों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

मीठा हाथ भी नहीं लगाते हैं
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन किसी भी तरह की भारतीय मिठाई, केक, पेस्ट्री जैसी चीजें नहीं खाते जिनमें कैलरीज और शुगर की मात्रा अधिक होती है। हालांकि वह हर दिन एक चम्मच शहद का सेवन जरूर करते हैं।

नहीं खाते है नॉनवेज
अमिताभ बच्चन पहले नॉन वेज खाया करते थे लेकिन अब पिछले कई सालों से वह पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके हैं। अपनी बेहतर सेहत के लिए ही उन्होंने मांसाहार का सेवन बंद कर दिया। हेल्दी रहने के लिए बिग बी बैलेंस्ड डायट का सेवन करते हैं। उबली सब्जियां खाना उन्हें काफी पसंद है।

अनुशासित लाइफ जीते हैं
बिग बी या अमिताभ बच्चन एक बहुत ही अनुशासित जीवनशैली का पालन करते हैं। हर एक दिन वर्कआउट करने के बारे में बेहद गंभीर हैं। वह जिम में अपने सुबह के वर्कआउट रूटीन को काफी मिस करते हैं, लेकिन शाम में वह जिम सेशन करके मॉर्निंग वर्कआउट को कवर-अप कर लेते हैं। कार्डियो के अलावा, बिग बी खुद को फिट रखने के लिए योग का अभ्यास भी करते हैं।

नींबू पानी पीते हैं
कुछ वर्षों पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें नींबू पानी पीना काफी पसंद है। नींबू विटामिन सी का मुख्य स्रोत है, जो स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, साथ ही शरीर से टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू पानी पीने से पाचन और पेट की सेहत बेहतर बनी रहती है।

नहीं खाते हैं सफेद चावल
अधिक मीठे के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, तो वहीं सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक होना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।

कैफीन से करते हैं परहेज
बिग बी ने चाय-कॉफी पीना छोड़ दिया है। इनमें मौजूद कैफीन अधिक मात्रा में होती है, जो बढ़ती उम्र के लिए सही नहीं है। इससे दिमाग की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इतना ही नहीं, वो कोल्ड ड्रिंक, सोडा वाटर, स्मोकिंग, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, पैकेट बंद फ्रूट ड्रिंक्स, शराब आदि भी पीना पसंद नहीं करते हैं। इन सब चीजों से उन्होंने दूरी बना ली है।



Click it and Unblock the Notifications











