Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
मलाइका अरोड़ा शेयर ने किया अनुलोम-विलोम वीडियो, फेफड़ो और इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत
बॉलीवुड फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया के द्वारा फैंस के साथ जुडी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी फिटनेस और योग वीडियो से फैंस को इंस्पायर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अनुलोम- विलोम करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि कोरोना वायरस के इस खतरनाक समय में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अनुलोम विलोम करें।

अनुलोम- विलोम इम्यूनिटी बढ़ता है
इस समय देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है। इस कोरोना काल में बॉलीवुड फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोंड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका ने फेफड़े को स्वस्थ रखने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज अनुलोम विलोम करने पर जोर दिया है। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में अनुलोम- विलोम करना चाहिए।

स्वस्थ फेफड़ों के लिए करें अनुलोम- विलोम
अनुलोम- विलोम करने से फेफड़े स्वस्थ रहते है। मलाइका ने वीडियो शेयर कर बताया कि प्राणायाम खाना खाने से 2 घंटे पहले और खाना खाने के 2 घंटे बाद किया जाना चाहिए। अनुलोम विलोम का 6 राउंड लगातार करना चाहिए।

अनुलोम विलोम करने का तरीका
अनुलोम विलोम करने के लिए क्रॉस लेग्स की स्थिति में बैठें। इसके बाद अपने हाथों को घूटनों पर रखकर आंखें बंद कर लें। अब दाहिने(राइट) अंगूठें को दाहिने (राइट) नथुने पर रखें और इसे बंद करें। 4 गिनती के लिए बाएं( लेफ्ट) नथुने से गहराई से सांस लें। इसके बाद अनामिका से बाई नासिका को बंद करें इसे 2 सेकंड तक के लिए रोकें। इस तरह आप अपने दोनों नथुने बंद होने के साथ अपनी सांस को रोके। इसके बाद दाहिने नथुने से दाहिने अंगुठे को हटा दें, और दाहिने नथुने के माध्यम से गहराई से सांस छोड़े। अपनी बाई नथुने पर अनामिका को जारी रखने के लिए 4 काउंट के लिए दाहिने नथुने से सांस लें। फिर दोनों नथुने को 2 सेकंड के लिए बंद करें और बाईं नथुने से गहराई से सांस छोड़े। इस क्रिया को 5 मिनट तक दोहराएं। अनुलोम विलोम करते समय अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें।

अनुलोम विलोम के फायदे
अनुलोम विलोम करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इस योग को करने से श्वसन में सुधार आता है। अनुलोम विलोम करने ब्लड प्रेशर नियमित रहता है। नींद में सुधार आता है। तनाव को कम करने के लिए अनुलोम विलोम बहुत ही फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications











