Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
फिट रहने के लिए ये खाती है कंगना रनौत, ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड होने से पहले शेयर की थी डाइट चार्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। इन दिनों वो ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। कंगना ट्वीटर पर आएं दिन तस्वीरें और वीडियों फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वहीं अकांउट सस्पेंड होने से पहले कंगना ने फैंस के साथ अपनी डाइट चार्ट को शेयर किया था, जिसमें उन्होंने तस्वीरें शेयर करते बताया था कि वह इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रखने के लिए दिनभर क्या खाती है और इससे क्या फायदा मिलता है।
डाइट की कुछ फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''कुछ लोग जानना चाहते हैं कि मैं पूरे दिन में क्या खाती हूं। आप मैं आपको अपने पूरे दिन के बारे में बताऊंगी। मैं जब भी खाना खाती हूं तो देखती हूं कि क्या यह वजन या इम्यूनिटी में मदद करेगा।''

चाय से करती हैं दिन की शुरुआत
कंगना ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा था ''मैं अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करती हूं, फिर कुछ समय बाद मैं एक कड़क चाय पीती हूं जिसमें नॉर्मल चीनी होती है और साथ में भीगे हुए बादाम और किशमिश लेती हूं।''कंगना ने आगे लिखा, ''उन्होंने कभी भी 'फैंसी डाइट' का सेवन नहीं किया है और वे वहीं खाती हैं जो उनकी मां उन्हें बचपन से खिलाती आई है, 'ज्यादातर लोकल फूड'। मेरा पित्त दोष बहुत ज्यादा है इसलिए मेरे लिए चाय/कॉफी अच्छी नहीं है, एसिडिक चाय से होने वाली क्षति को पूरा करने के लिए मैं एल्कलाइन किशमिश लेती हूं या हाई पित्त वाले लोग मेरी डाइट से लाभ पा सकते हैं।''

शरीर को रखती हैं हाइड्रेट
इन खाने की चीजों के अलावा, कंगना ने नारियल, ताजा नींबू सोडा, छाछ जैसी और भी बहुत सी चीजों पर जोर दिया जो ऐसे मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। ध्यान दें कि यह मेरी डाइट है जब मैं काम नहीं कर रही हूं। लेकिन काम पर के दौरान मैं इस ड्रिंक के साथ ज्यादातर छोटे स्नैक लेती हूं।''

फलों का करती हैं सेवन
उन्होंने एक और तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''योग और मेडिटेशन के बाद कुछ फल लेती हूं। मुंबई के घर छोटे होते हैं, लॉकडाउन में बहुत कम एक्टिविटी होती है इसलिए मैं नाश्ते के लिए पकाया हुआ खाना नहीं खाती हूं। अगर आप बहुत छोटे हैं या फिजिकली रूप से बहुत काम कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से, इस तरह का डाइट आपके लिए नहीं है।"

लंच में लेती हैं दाल, सब्जी और चावल
''ज्यादातर दोपहर के भोजन में दाल, सब्जी और चावल होते हैं, मुझे चावल के साथ उत्तर भारतीय शैली का कढ़ी पकोड़ा पसंद है और कभी-कभी मुझे महाराष्ट्रीयन पोम्फ्रेट फिश करी या पैन फ्राइड पसंद आती है। इस मौसम में दही मेरे लिए ज़रूरी है, मैं भी दाल में नींबू निचोड़ती हूं और सब्ज़ी में यह सब कुछ ठीक हो जाता है।''

फिल्टर कॉफी लेती हैं कंगना
आगे उन्होंने लिखा, ''थोड़े काजू के साथ फिल्टर कॉफी लेती हूं लेकिन कॉफी उन लोगों के लिए बहुत अधिक अच्छा नहीं है, जिनमें पित्त दोष बहुत ज्यादा होता हैं। पहले मैं एक दिन में 3-4 कप लेती थी लेकिन अब सिर्फ 1 कप ही लेती हूं। कॉफी एक ऐसी चीज है जिसका मैं वास्तव में इंतजार करती हूं।''

सब्जियों का रस पीती हैं कंगना
आगे उन्होंने लिखा, ''इस समय के दौरान मैं सब्जी का रस पीना पसंद करती हूं। इसके लिए मैं घिया के रस में कुछ पुदीने की पत्तियों और नींबू की बूंदों और चुटकी भर नमक डालना पसंद करती हूं।''

डिनर में खाती है खिचड़ी
खिचड़ी और हल्दी वाले दूध की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''यह मेरे दिन का आखिरी भोजन है, घर पर होने पर मैं रात के खाने में हल्दी ड्रिंक के साथ खाने के लिए खिचड़ी या दही चावल या सलाद लेना पसंद करती हूं। आशा है कि यह आपकी भी मदद करेगा।''



Click it and Unblock the Notifications











