Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पीलिया के मरीज डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, स्वास्थ्य में आएगा जल्दी सुधार

स्किन और आंखों का पीला होना, बुखार होना, जल्दी थकावट महसूस होना, लगातार वजन कम होना जैसे लक्षण पीलिया के बड़े लक्षणों में शामिल है। पीलिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो आपके लिवर को बहुत ज्यादा कमजोर कर देता है। पीलिया होने पर किसी भी तरह की लापरवाही आपके जान को जोखिम में डाल सकती है। पीलिया की बीमारी शरीर में बिलीरुबिन के लेवल के बढ़ने के कारण होती है। लोग अक्सर पीलिया के इलाज के लिए एलोपैथी की मदद लेते हैं। लेकिन इसके साथ ही पेशेंट को अपने खान-पान पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पीलिया की बीमारी से जूझ रहे मरीज का शरीर हाइड्रेट रहनी चाहिए। पानी की कमी के कारण उन्हे कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स लेकर आए हैं, जिसे आप पीलिया के मरीज की डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स मरीज को जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं पीलिया के मरीज की डाइट में आप कौन-कौन से हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं।
पीलिया के मरीज की डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स
1. गन्ने का रस
गन्ने के रस में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में पीलिया की बीमारी में पेशेंट को गन्ने का रस पिलाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आप भी पीलिया के मरीज की डाइट में गन्ने का रस शामिल कर सकते हैं। इसे पीने से आपको उनका स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो पाएगा।
2. टमाटर का जूस
टमाटर हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। टमाटर में लाइकोपीन नाम का तत्व होता है जो आपके लिवर को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखने में मदद करता है पीलिया के मरीजों के लिए टमाटर का सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आप उनकी डाइट में टमाटर का जूस या सूप भी शामिल कर सकते हैं।
3. गाजर का जूस
किसी भी तरह की बीमारी में फलों का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पीलिया की शिकायत होने पर आप पेशेंट को गाजर और चुकंदर का जूस उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सलाद खाने से ज्यादा गाजर, चुकंदर का जूस उनके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
4. नारियल का पानी
नारियल का पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पीलिया के मरीज के लिए नारियल का पानी उन्हें एनर्जी देता है। पीलिया में लिवर फ्रेंडली न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं।
5. लस्सी
लस्सी में कई हेल्थ बेनिफिट्स मौजूद होते हैं। इसे पीने से पीलिया का मरीज हाइड्रेट रहता है जो इसके लिवर के लिए फायदेमंद होता है। पीलिया के मरीज की डाइट में लस्सी शामिल करना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
6. पपीते का जूस
पीलिया के मरीज के हेल्थ के लिए पपीता काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप उन्हें पपीते का जूस भी पीला सकते हैं। पीलिया के मरीज को पपीते का जूस पिलाने से उनका स्वास्थ्य जल्दी ठीक होने लगेगा।
नोट: पीलिया के मरीज के खान-पान का बहुत ध्यान रखना होता है। ऐसे में आप उनकी डाइट में कुछ भी शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











