Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रुजुता दिवेकर ने सिखाएं पीठ और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करने के 3 ईजी मूव्स, लंबी सिटिंग वालों के लिए है फायदे
कोविड के दौरान लॉकडाउन में हमारी लाइफस्टाइल में कई बदलाव आए हैं। जैसे हमारे काम करने से लेकर एक्सरसाइज में कई चैंजेज आए हैं। जैसे-जैसे वर्क फ्रॉम होम समय की जरूरत बन गया, फिजिकल एक्टिविटीज में कमी आने के वजह से हम दिनभर एक ही जगह पर लंबी सिटिंग की वजह से कमर दर्द और मोटापे जैसी कई समस्याओं से भी घिर गए।

सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर सोशल मीडिया के जरिए फ्री-हैंड वर्कआउट रूटीन शेयर करती रहती है , जो हमारे शरीर की मूवमेंट बढ़ाने के साथ ही हमें स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते हैं। हाल ही उन्होनें पीठ और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करने के लिए 3 आसान तरीके बताए हैं।
रुजुता ने पोस्ट के जरिए बताया है कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान पूरे दिन बैठे रहने की स्थिति के कारण जब हैमस्ट्रिंग और पीठ पूरे दिन ठीक से स्ट्रेच नहीं होती है तो यह धीरे-धीरे हमारे बैठने, खड़े होने, और चलने के तरीके को भी प्रभावित करती है। इसके अलावा ये हमारे मूड को भी काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। आइए जानते है इसे करने के तरीके के बारे में।
इस तरह से कर सकते हैं ये स्ट्रेचिंग
रुजुता ने तीन मूव्स का प्रदर्शन किया जो घरेलू उपकरणों के साथ आराम से किए जा सकते हैं, ये मूव्स हमारे शरीर के बेहतर गतियों को बनाने में के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। वीडियो के पहले भाग में, रुजुता को अपने घुटने के जोड़ों और मांसपेशियों और कंधों के साथ दीवार के अपॉजिट रखी गई कुर्सी के सामने खड़े देखा जा सकता है। फिर वे अपना एक पैर कुर्सी पर रखते हुए और दूसरे पैर को सीधा करके अपने शरीर को आगे की ओर झुकाते हुए देखा जा सकता है।
अगले वर्कआउट में, रुजुता को अपना एक पैर कुर्सी पर सीधा रखते हुए देखा जा सकता है। फिर उन्हें अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचते हुए और अपनी पीठ को फैलाने के लिए अपने शरीर को झुकाते हुए देखा जा सकता है।
लंबी सिंटिंग के नुकसान से बचाएं
यह वर्कआउट रूटीन रुजुता के 12-सप्ताह के वर्कआउट प्लान का हिस्सा है, जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ये उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं। जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं।
ये है स्ट्रेचिंग के फायदे
स्ट्रेचिंग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। इसे करने से मसल्स में ब्लड सकुर्लेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर एक्टिव रहता है। वर्कआउट के बाद शरीर में होने वाले दर्द , अकड़न और रिकवरी टाइम को कम करने के लिए ट्रेनर्स भी स्ट्रेचिंग करने की सलाह देते हैं। बिना स्ट्रेच किए इंटेंस एक्सरसाइज करने पर मांसपेशियों में ताकत नहीं रहती , जिससे चोट, जोड़ों में दर्द और खिंचाव का खतरा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











