Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आम खाने से पहले जरुर परख लें, ऐसे होते हैं केमिकल से पके आम
गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम बिकना शुरू हो जाता है। आम के शौकीन लोग इस मौसम में बहुत ही मजे से इसे खाते हैं। लेकिन कभी-कभी बिना जांचे आम को खाने से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जब केमिकल से पके आम खाने को मिलते हैं। क्योंकि उनके स्वाद में प्राकृतिक रूप से पके आम जैसा स्वाद नहीं होता है। वहीं केमिकल से पके आम खाने से सेहत को भी बहुत नुकसान होता है।

सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं केमिकल वाले आम
अगर आप बाजार में मिलने वाले सुंदर पीले पके आम देखकर खरीद रहे हैं तो आप इन फलों के साथ बहुत सारी बीमारियां भी घर लेकर आ रहे हैं। इसलिए इस तरह के आमों को खरीदने से पहले परख लें कि कहीं ये केमिकल से पके आम तो नहीं क्योंकि किसान और व्यापारी जिन केमिकल से इन आमों को पकाते हैं वो कैंसर और नर्वस सिस्टम को खराब करती हैं।

क्यों होते हैं खरतरनाक
कच्चे आम या अन्य कच्चे फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड, एसिटलीन गैस, कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसे कैमिकल का उपयोग किया जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को स्किन कैंसर, कोलन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन डैमेज जैसे घातक रोग हो जाने का खतरा रहता है।

कैसे करें केमिकल से पके आम की पहचान
केमिकल से पके फलों को पहचानना है बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। जिन फलों के ऊपर हरे रंग के धब्बे दिखते हैं। क्योंकि केमिकल से पके आम कहीं पर पीले और कहीं हरे दिखाई देते हैं। जबकि प्राकृतिक रूप से पके हुए आम में हरे धब्बे नहीं दिखते हैं।
वहीं केमिकल से पकाए आम काटने पर अंदर से कहीं पीले तो कहीं सफेद दिखते हैं। क्योंकि पेड़ पर पकने वाले फल अंदर से पूरी तरह से पीले दिखते हैं। वहीं केमिकलयुक्त फल खाने से मुंह में कसैला सा स्वाद आने लगता है और मुंह में हल्की सी जलन होने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications











