Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
विंटर्स में अंडे इसलिए खाने चाहिए, Vitamin D समेत मिलते हैं इतने सारे फायदे- रिसर्च
सर्दी का मौसम आ चुका है और ठंड अपने शबाब पर आनी शुरू हो गई है। ऐसे मौसम में आप को अपना और अपनों का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस मौसम में बीमारियां भी ज्यादा होती हैं। इन बीमारियों से लड़ने के लिए आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा। जो आपके शरीर की ताकत को बढ़ाने का काम करता है। इसमें एक अंडा भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अंडा संक्रमण से लड़ने के लिए आपके शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विटामिन डी का मेन सोर्स सूरज की रोशनी के संपर्क में आना है। भारत में कई लोग ऐसे स्थानों पर रहते हैं जहां पर उन्हें सर्दियों के दौरान सही तरह से धूप नहीं मिल पाती है। उन्हें इस मौसम में विटामिन डी के लेवल को बनाए रखना कठिन हो जाता है।

विटामिन डी की कमी से हो सकता है ऑस्टियोपोरोसिस
डीकिन यूनिवर्सिटी (Deakin University) की रिसर्च के अनुसार, 'विटामिन डी की कमी से हड्डी के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विटामिन डी का मुख्य काम कैल्शियम को सोखना है।
कैल्शियम स्वस्थ हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक विटामिन डी की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है, ये एक एक ऐसी स्थिति है जो आपकी हड्डियों के डेन्सिटी को कम करती है। ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों में हड्डी टूटने या फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है।
गर्भवती लोगों को भी इसका खतरा होता है, क्योंकि कम विटामिन डी उनके बच्चे की हड्डियों के विकास में बाधा डाल सकता है।

एक अंडे में 8.2 एमसीजी विटामिन डी
विटामिन डी की कमी से नॉन स्केलेटिन डिजीज जैसे टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और अल्जाइमर रोग का खतरा भी बढ़ सकता है।'
डीकिन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर फिजिकल एक्टिविटी एंड न्यूट्रिशन (आईपीएएन) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि ठंड के मौसम में रोजाना एक अंडा खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। एक अंडे में 8.2 एमसीजी विटामिन डी होता है, जो 10 एमसीजी के अनुशंसित डेली विटामिन डी सेवन का 82 फीसदी है।

अंडा खाने से मांसपेशियों की कमजोरी होती है दूर
ज्यादातर लोग जानते हैं कि अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और एक अंडे में 6 ग्राम तक प्रोटीन हो सकता है। प्रोटीन का यूज शरीर द्वारा एंटीबॉडी बनाने के लिए किया जाता है जो शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी होते हैं। इसके साथ ही अंडा खाने से मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर हो जाती है। ऐसे में ठंड के दिनों में अंडे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

अंडा जिंक की कमी को दूर करता है
अंडे में जिंक पाया जाता है, जो एक मिनिरल है। ये सर्दियों में कोल्ड और फ्लू जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद होते हैं। इस वजह से इन स्थितियों का इलाज करने के लिए उपयोग की जाने वाली कई तरह की दवाएं जिंक के साथ मजबूत होती हैं।

स्किन को हेल्दी बनाता है
अंडे सेलेनियम का बेस्ट सोर्स हैं जो स्किन की हेल्थ के लिए काफी जरूरी है। डेली अंडे खाने से स्किन को न्युट्रिशियन मिलता है।
(Reference-deakin.edu.au/research)



Click it and Unblock the Notifications











