Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आयुर्वेद के हिसाब से न खाएं ये चीजें रोजाना, वर्ना हो सकती है पेट की गंभीर बीमारियां

खाने की कई चीजें ऐसी होती हैं जो हमें खाने मे बहुत ज्यादा पसंद होती है इसलिए हम उसे रोज खाना पसंद करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में कुछ खाद्य पदार्थों को रोजाना खाने से मना किया जाता है, क्योंकि ये खाने में बहुत ज्यादा हैवी होता है। ऐसे में रोजाना इन चीजों को खाना आपके हेल्थ पर गलत प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेद ने रोजाना किन चीजों को खाने से मना किया है और क्यों?
खाने की 5 चीजें रोज अपनी डाइट में शामिल करने से बचें
1. कच्ची मूली
मूली में औषधीय गुण मौजूद होते हैं, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है जो कफ को संतुलित करने में मदद करती है। लेकिन ज्यादा मूली के सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। रोजाना मूली खाने से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं इससे थाइरॉयड पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है।
2. सेम की फलियां
कई लोगों को सेम की फली खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन ये आपके पेट के लिए फायदेमंद नहीं होता है। सेम की फली पेट के लिए बहुत भारी होती है जिस कारण ये वात और पित्त दोनों को बढ़ाती है। यह शुक्राणु के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी नहीं होती और ब्लिडिंग डिसऑर्डर के लिए भी ठी नहीं होती है। जरूरत से ज्यादा सेम की सब्जी खाने से पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है. इसलिए इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें।
3. रेड मीट
बीफ, पॉर्क और लैम्ब जैसे रेड मीट को पचान आसान नहीं होता है। ये सभी चीजे पचने में समय लगाती हैं। इसलिए रोजाना इन्हें खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। रेड मीट का ज्यादा सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है। आंत में कैंसर का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
4. सूखी सब्जियां
कई लोग सीजन की सब्जियों को सूखाकर स्टोर कर लेते हैं, ताकि लंबे समय तक उन सब्जियों का सेवन कर सकें। लेकिन सुखाई गई सब्जियां आपके हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। ये सब्जियां आपके पेट के लिए भारी होती हैं, इसलिए इन्हें पचाना भी मुश्किल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











