Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Winter fruits: सर्दियों में भाग्यश्री खाती है ये लाल फल, जानें इसके फायदे
कोरोना महामारी ने हमें स्वस्थ रहने और प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिए पौष्टिक आहार लेने और स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के बारे में सिखाया है। इस दौरान हेल्दी डाइट और पारंपरिक उपचारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है, प्राकृतिक फलों का तो कोई विकल्प नहीं है जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं।
एक्ट्रेस भाग्यश्री, नियमित रूप से सोशल मीडिया पर हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी टिप्स शेयर करती रहती हैं, उन्होंने हाल ही में एक ऐसे फल के बारे में बात की, जिसकी वह व्यक्तिगत रूप से सिफारिश करती हैं, वो है अनार। उन्होंने आगे इस फल की खासियत बताते हुए कहा है कि 'वैसे तो सभी लोग सर्दियों में जामुन खाने के बारे में बात करते हैं, लेकिन सर्दियों में अनार खाना मेरी व्यक्तिगत पसंद है।
उनके अनुसार, अनार त्वचा और कोशिका के लिए भी बहुत अच्छा है। बता दें कि भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर हेल्थ और फिटनेस टिप्स अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर भी करती रहती हैं।

फाइबर से भरपूर
भाग्यश्री अनार को 'युवाओं का अमृत' मानती है। उनके अनुसार, अनार त्वचा और कोशिका के लिए भी बहुत अच्छा है। एक्ट्रेस ने कहा कि अनार फाइबर से भरपूर है। फाइबर आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है। यह कोलेस्ट्रॉल और शुरूआती डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

हॉट फ्लैशेस से बचाते हैं अनार
अनार के फायदों के बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भावसार बताती हैं कि यह रसदार फल न केवल महिलाओं के रात के पसीने और हॉट फ्लैशेस (मेनोपॉज के दौरान होने वाली स्थिति) का बेहतरीन इलाज है, बल्कि इस फल में कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। उनके मुताबिक इसमें रेड वाइन ओर ग्रीन टी से तीन गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसलिए यह सबसे अच्छे एंटीइंफ्लेमेट्री खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है।

विटामिन सी भी होता है
अनार में मौजूद विटामिन सी और विटामिन के आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करती है। डॉ.भावसार कहती हैं कि एक अनार खाने से आपको एक दिन के फोलेट का एक चौथाई और आपके दैनिक विटामिन सी का एक तिहाई मिल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











