Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दो साल पहले था 150 किलो वजन, 9 महीनें में ASI ने कम किए 48 किलो
पुलिस की ड्यूटी में होने के बावजूद मोटापे को लेकर लोग मजाक उड़ाते थे। जब सीनियर पुलिस ऑफिसर भी मोटापे को लेकर निर्देश देने लगे तो, इसके बाद छत्तीसगढ़ के कोरबा के एएसआई विभव तिवारी ने 9 महीने में 48 किलोग्राम वजन कम करके अपने डिपार्टमेंट और परिवार के बीच फिटनेस आइकन बन गए हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस दिपांशु काबरा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके खुद विभव तिवारी की फैट टू फिट की जर्नी के बारे में बताया हैं।

ऐसे घटाया वजन
49 वर्षीय विभव बताया की पुलिस विभाग में बतौर आरक्षक भर्ती हुए थे। विभव ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी फिटनेस धीरे-धीरे खराब होने लगी। उनका वजन बढ़कर 150 किलो हो गया था। पुलिस विभाग में होने के बाद भी इतना अनफिट होने के वजह से लोग मजाक उड़ाते थे। मैंने वजन कम करने की ठान ली।
विभव कहते हैं कि वजन कम करने के लिए मैंने कोई चिकित्सकीय सलाह, दवाई नहीं ली और न ही योगा के आसान और ना ही जिम किए। वजन कम करने के लिए पैदल चलना शुरू किया। हर रोज सुबह-शाम एक घंटा पैदल चलता हूं। अप्रैल-मई 2020 से मैंने इसे रुटीन में शामिल कर लिया। इसके अलावा खान-पान पर काफी कंट्रोल किया। तली हुई चीजें खाना एकदम बंद किया, घर में बनने वाली सब्जी में भी नाममात्र का तेल का डाला जाता था। नियमित तौर पर 9 महीने तक सुबह शाम दस किलोमीटर पैदल चलना, गर्म हल्दी पानी, सादा भोजन नियमित दिनचर्या में शामिल किया। ऐसा करने करीब 50 किलोग्राम वजन कम हो जाने के बाद स्थिरता आ गई।
पैदल चलकर करते थे ड्यूटी
उन्होंने बताया कि पुलिस की नौकरी में समय मिलने की गारंटी कम होती है और कभी कभी वाक करने का समय नहीं मिल पाता था, तो रात्रि गश्त की ड्य़ूटी होने पर वाहन में बैठने के बजाए पैदल गश्त करते थे। कभी कभी दिन भर वीआईपी की सुरक्षा में तैनाती होने के कारण ड्यूटी क्षेत्र में ही पैदल चलकर रोज का टारगेट पूरा किया करते थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











