Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
वजन गिराने के लिए मेटाबॉलिज्म तेज करने की है जरूरत, ये गलतियां करने से बचें
जो लोग मोटापा घटना चाहते हैं उन्हें मेटाबॉलिज्म पर ज्यादा ध्यान देना होता है। क्योंकिआपकी बॉडी कितनी तेजी से फैट बर्न करती है ये बातें आपके मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है। स्ट्रॉन्ग मेटाबॉलिज्म काफी तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। कई लोगों में 40 की उम्र के बाद उनका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप किस तरह अपने मेटाबॉलिज्म को मजबूत बना सकते हैं आइए जानते हैं-

ग्रीन टी पीएं
ग्रीन टी रोजाना पीना फायदेमंद होता है.।इसमें मौजूद कैमिकल कंपाउंड्स कैलोरीज बर्न करने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। एवोकैडो में मौजूद भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड शुगर और इंफ्लेमेशन को नियंत्रित करता है, जो मेटाबॉलिज्म को स्थिर रखता है।

नाश्ता स्किप न करें
सुबह का नाश्ता स्किप करना भी आपके मेटाबॉलिज्म की दर धीरे होने की वजह बन सकती है। नाश्ता न करने से आप भूखे रह जाते हैं और इससे थकान भी होती है और फिर बाद में अधिक वसायुक्त खाना खाने की इच्छा होती है। वास्तव में इसलिए जो लोग नाश्ता नहीं करते, वे मोटापे के शिकार होते हैं और उनमें ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर अधिक होता है।

एक्सरसाइज पर दे ध्यान
मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी व्यायाम करना है। इंटरवल ट्रेनिंग और रेसिस्टेंस ट्रेनिंग सबसे अच्छे विकल्प हैं। इंटरवल ट्रेनिंग और वेट(वजन) ट्रेनिंग मांसपेशियों को मजबूत करेगी, जो अच्छे मेटाबॉलिज्म के समान है।

थोड़ा-थोड़ा करके खाएं
आप दिन में तीन बार पूरा भोजन और इस बीच में दो से तीन बार हेल्दी स्नैक्स खाएं। किसी भी समय का भोजन न छोड़ें, क्योंकि इससे अपच और एसिडिटी हो जाती है और आपका शरीर भूखा रह जाता है। यह मेटाबॉलिक रेट गिरा देता है। अगर आपको भूख लगी है, तो हेल्दी स्नैक्स खाएं। हर मील में तीन से चार घंटे का गैप रखें और हैवी चीजें अपनी डाइट में शामिल करने से बचें।

कोल्डड्रिंक्स को कहे ना
एनर्जी ड्रिंक और कैफीन के सेवन से बचें। ये आपके मेटाबॉलिज्म को कमजोर बना सकते हैं। इसके अलावा ये आपको ब्लड प्रेशर, घबराहट और नींद न आने की समस्या दे सकते हैं। जिससे आपका मेटाबॉलिज्म कम हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











