Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चावल खाने से नहीं बढ़ता मोटापा जरूर करें डाइट में शामिल, जापानी शोधकर्ताओं का दावा
जापान में हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि राइस-बेस्ड जापानी या एशियाई स्टाइल डाइट को फॉलो करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं के एक समूह नें 136 देशों के लोगों के खाने-पीने और रहन-सहन की आदतों की अच्छी तरह से जांच की। शोध के परिणामों में यह सुझाव दिया गया कि जिन देशों में चावल का सेवन कम मात्रा में किया जाता है, उनकी तुलना में चावल का सेवन करने वाले देशों में रहने वाले लोग अधिक दुबले-पतले होते हैं।

यह शोध इस धारणा या विश्वास का खंडन करता है कि कार्बोहाइड्रेट को सीमित मात्रा में खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है। शोध में शामिल एक शोधकर्ता का कहना है कि उन देशों में मोटापे का दर (ओबेसिटी रेट) काफी कम है, जो चावल को मुख्य भोजन के रूप में खाते हैं। शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि 650 मिलियन लोगों में अनुमानित तौर पर 643.5 मिलियन लोगों में प्रत्येक दिन 50 ग्राम चावल का सेवन करने से मोटापा 1% तक कम हुआ।
यूके में रहने वाले लोग एक दिन में औसतन 19 ग्राम चावल का सेवन करते हैं, जो कनाडा, स्पेन और अमेरिका में रहने वाले लोगों से बहुत ज्यादा कम है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, चावल शरीर के हेल्दी वेट को बनाए रखने के लिए एक आदर्श खाद्य पदार्थ इसलिए भी है, क्योंकि यह लो-फैट अनाज इसे खाने वालों को उच्च फाइबर होने के कारण परिपूर्णता या पेट भरा हुआ होने का अहसास देता है। इस अनाज में पाए जाने वाले फाइबर, पोषक तत्व और पौधों के घटक (प्लांट कॉम्पोनेंट्स) होने के कारण यह तृप्ति की भावना को बढ़ाता है और अधिक खाने से रोकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











