Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
रोजाना शराब पीने वाले ऐसे बचाएं लीवर को डैमेज होने से, ये फूड खाएं
ज्यादा शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इससे लीवर खराब हो सकता है। ये तो आपको मालूम ही होगा लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे आहारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से शराब का सेवन करने वाले का लीवर सुरक्षित रहें। अगर शराब पीना आपकी डेली रुटीन में शामिल है तो आपको नीचे बताएं जा रहे आहारों को भी डेली रुटीन में खाना चाहिए ताकि आपका लीवर डैमेज होने से बच सकें।

जड़ वाली सब्जियां
लिवर को तंदरुस्त बनाए रखने के लिए आहार में जड़ वाली सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसमें फ्लेवोनॉइड है जो लीवर की कोशिकाओं की मरम्मत कर इसे सुचारु रुप से काम करने के लिए प्रेरित करता है। चुकंदर, गाजर, आलू आदि का सेवन करने से लिवर ठीक रहता है।

डिटॉक्सीफिकेशन पर दे ध्यान
लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए हरी सब्जियों, लहसुन का सेवन करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। ये लिवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होती हैं। इसमें मौजूद क्लोरोफिल तत्व लीवर में खतरनाक रसायनों के प्रभावों को कम करता है।

सल्फर से भरपूर फूड
लिवर, एंजाइमों का उत्पादन करता है जो कि सभी अंगो द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। सल्फर से भरपूर आहारों का सेवन करने से लीवर तंदरुस्त रहता है, इसलिए सल्फरयुक्त पदार्थ खाएं जैसे अंकुरित अनाज, पत्ता गोभी और ब्रॉकली जैसी सब्जियां लीवर को एंजाइम उत्पादन करने में मदद करती है।

एंटीऑक्सीडेंट को जरुर खाएं
एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को डेमेज होने से बचाता है। पत्ता गोभी, गाजर, गोभी, सोयाबीन, स्प्राउट और फिश ऑयल आदि में खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है, इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में बहुत सारे मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ग्रीन टी पीने से लीवर के फैटी एसिड दूर होते हैं और इसके सेवन से लीवर डिटॉक्स भी होता है। एक चायनीज शोध में सामने आया है कि ग्रीन टी पीने से लीवर से जुड़ी समस्याएं
स्टीटोसिस, यकृत सिरोसिस और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां नहीं होती है।

एल्कोहल का सेवन कम करें
एल्कोहल आपके लीवर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर सकता है जिससे फैटी लीवर, लीवर में सूजन, एल्कोहलिक हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको पहले से ही लिवर से जुडी कोई समस्या है तो एल्कोहल को थोड़ा सा भी सेवन जानलेवा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











