Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मोटापा कम करने के चक्कर में ना पिएं ज्यादा नींबू पानी, हो सकते हैं ये नुकसान

वे लोग जो वजन कम करने के पीछे पागल हैं, वो अपने दिन की शुरुआत हमेशा नींबू पानी पी कर ही करते हैं। पर क्या आपने कभी सोंचा है कि जरुरत से ज्यादा नींबू पानी पीना भी आपके शरीर के लिये कितना ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है? हम में से बहुत लोग नींबू को हेल्थ, स्किन और बालों के लिये वरदान मानते हैं। मगर जिस तरह से कोइ चीज़ फायदा पहुंचाती है ठीक उसी तरह से वह ज्यादा लेने से नुकसान भी पहुंचा सकती है।

नींबू एक एसिडिक फ्रूट है जिसका pH, 2 होता है। नींबू में ढेर सारा विटामिन सी होता है जिसके ओवरडोस की वजहह से साइड इफेक्ट देखने को मिल सकता है। वैसे तो विटामिन सी के ओवरडोस का रिस्क काफी कम देखने को मिलता है क्योंकि शरीर में इसका ओवरडोज होने के लिये हमें 2,000 mg तक विटामिन सी ग्रहण करना पड़ेगा, जो कि नींबू के रस का 21 कप माना जाता है।
पर याद रखें कि हमको विटामिन सी केवल नींबू से ही नहीं बल्कि कई अन्य खाद्य पदार्थों से भी मिलता है जिसे हम रोजाना आने अनजाने खाते हैं। नींबू पानी के लंबे समय तक के सेवन करने से आपको कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

दांतों का संवेदनशी होना
कभी आपने नींबू को मुंह में रख कर दांतों से काटने की कोशिश की है पाया है कि यह पूरे मुंह को खट्टा कर देता है। यह इसलिये क्योंकि नींबू आपके दांतों के इनेमल पर एसिड छेाड़ता है। नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं। अगर आपको नींबू पानी पीना भी है तो उसे हमेशा स्ट्रॉ से पियें, जिससे पानी दांतों को न छुए। नींबू में लगभग pH, दो के बराबर होता है जो कि सिट्रस और ascorbic acid की वजह से होता है। और जब यह एसिड कैल्शियम के संपर्क में आते हैं दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं।

सीने में जलन और अल्सर पैदा करे
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो, नींबू का सेवन एक दम बंद कर दीजिये क्योंकि इसमें एसिड होता है। यह एसिडिक जूस आपके पेट की लाइनिंग पर असर डालता है जिससे पेट का एसिड esophagus में वापस आ जाता है और खट्टी डकार जैसी समस्या आने लगती है। वे लोग जिन्हे पेट का अल्सर है उन्हे नींबू से परेशानी पैदा हो सकती है और बीमारी जल्द ठीक नहीं होगी।

मतली, उल्टी और पेट हो सकता है खराब
कई बार लोग खाना पचाने के लिये नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि इसका एसिड पाचन में मदद करता है। पर पेट में अधिक एसिड हो जाने की वजह से पेट खराब हो सकता है। नींबू को हमेशा खाने में मिला कर ही खाएं। अगर आपको नींबू पानी पीने के बाद उल्टी या पेट खराब होने जैसा लगे तो जान जाएं कि आपकी डाइट में विटामिन सी ज्यादा हो रहा है और अब आपको इसे बंद करना होगा। अगर आप पहले से ही नींबू का रस पी चुके हैं तो आपकी बॉडी और ज्यादा विटामिन सी लेने से मना कर देगी।

आयरन की मात्रा बढ जाएगी
विटामिन सी शरीर में आयरन के तत्व को अवशोषित करने में मदद करता है। लेकिन अगर आपकी बॉडी में पहले से ही ज्यादा आयरन स्टोर कर के रखा है तो यह आपके लिये घातक हो सकता है। शरीर में अत्यधिक आयरन होना मतलब आपके अंगों पर बुरा असर। इससे अंग डैमेज भी हो सकते हैं।

गुर्दे और पित्ताशय की थैली की समस्या
नींबू में एसिडिक लेवल के अलावा उसमें ऑक्सलेट भी होता है, जो कि ज्यादा सेवन से शरीर में जा कर क्रिस्टल बन सकता है। ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का रूप ले सकता है।

डीहाइड्रेशन
नींबू पानी पीने से बार बार पेशाब आती है, जिससे बॉडी में डीहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिये नींबू पानी का सेवन जब भी करें, तब दिन भर में ढेर सारा पानी अलग से पीते रहें।

कुछ सावधानियां बरतें -
नींबू पानी को कभी भी किसी प्रकार की बीमारी को दूर करने के लिये नहीं पीना चाहिये। अगर आपको इसे पीने के बाद कोई साइड इफेक्ट लगे, तो इसका सेवन तुरंत ही बंद कर दें। अगर आपको इसे विटामिन सी प्राप्त करने के लिये पीना है, तो केवल आधा नींबू निचोड़ कर आधे गिलास पानी में मिक्स कर के पियें।



Click it and Unblock the Notifications











