Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मोटे लोग खाएं पपीता, पढ़ें पपीते वाला डाइट प्लान
वजन कम करने के लिये लोग अनगिनत डाइट आजमाते हैं। वे कच्ची सब्जियो से लेकर खट्टे-मीठे सारे फलों को ट्राई करते हैं। क्या आप भी कोई ऐसी जादुई चीज़ ढूंढ रहे हैं, जो आपका मोटापा कंट्रोल करने में मदद कर सके? तो चिंता ना करें क्योंकि आज हम आपको ऐसा जादुई फल बताएंगे जिसे नियमित खाने से आप अपना बढा हुआ वजन कम कर सकते हैं।

लेकिन सबसे पहले ये जान लीजिये कि मोटापा बढता कैसे है। यदि आपका पेट ठीक नहीं रहता, आप बाजारू चीजों को खा कर अपना पेट भरते हैं, वर्कआउट के लिये समय नहीं निकाल पाते हैं या फिर खूब शराब आदि का सेवन करते हैं तो आपकी जिंदगी में मोटापे को आने से कोई नहीं रोक सकता।
पका हुआ नारंगी रंग का पपीता न केवल एक मीठा फल है बल्कि इसमें शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व मौजूद हैं। पपीते में कैलोरी और फैट कम होता है इसलिए यह मोटापे को भी दूर रखता है। पपीता एक ऐसा फल है जो आपको पूरे साल मिल जाता है। वजन कम करने के साथ ही पपीते के कई अन्य फायदे भी हैं। यह कार्डियोवेस्क्यूलर सिस्टम को सही रखता है, पाचन ठीक करता है और कई तरह के कैंसर से रक्षा करता है। आप पपीते का सेवन कई तरह से कर सकते हैं।
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें कच्चा पपीता खाना चाहिए। पके हुए पपीते के मुकाबले इसमें ज्यादा सक्रिय एंजाइम होते हैं जो फैट को कम करने में सहायक हैं।
कैसे करें पपीते वाली डाइट
ब्रेकफास्ट
ताजा पपीता लें और इसे ही खाएं। दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। इसके बाद पपीते का सलाद खाएं। आपको मध्यम आकार का पपीता खाना होगा।

लंच
लंच के समय आपको साबुत अनाज का सलाद खाना होगा। आप इसमें कटे टमाटर, पालक, थोड़े से ऑलिव, लहसुन की 2 कलियां और आधे नींबू का रस मिलाएं। सलाद खाने के बाद पपीते का जूस पिएं।
दूसरे लंच के समय में आप बैंगन के साथ पालक डाल कर सलाद तैयार कर सकते हैं। इसमें थोड़े से चुकंदर और ऑलिव ऑइल डालें। इसको खाने के बाद पपीते का जूस पिएं।

स्नैक
शाम को भूख लगने पर आधे कटे हुए पपीते से जूस तैयार करें और साथ में पाइनएप्पल के दो स्लाइस खाएं।

डिनर
डिनर के समय आप वेजिटेबल सूप ले सकते हैं, जिसमें प्याज, धनिया और नींबू जरुर डालें। उसके बाद कटे हुए पपीते खाएं। वहीं दूसरे दिन डिनर में आप वेज सैलेड के साथ थोड़े से कटे पपीते खाएं।


पपीते के बीज
केवल यह फल ही नहीं, बल्कि पपीते के बीज भी वजन कम करने में मददगार हैं। इनमें एमिनो एसिड की अधिकता होती है। यह एमिनो एसिड एक्सट्रा फैट को बर्न करता है और पाचन को सही करता है। पपीते के बीज शरीर से फैट को सोख लेते हैं। पर इन्हें कैसे खाया जाए यह बात आपको समझनी होगी। कई लोग पपीते के बीज को पिल्स के रूप में लेते हैं तो कई लोग इसे ग्राइंडर में पीस कर पावडर बना कर खाते हैं। आपको पपीते के बीजों को सुबह 8 ब्रेकफास्ट में लेना चाहिये। आप इसके 8 से 10 बीज का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











