Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
GIRLS! आपके फेवरेट गोलगप्पों में मिला रहे टॉयलेट क्लीनर
सड़क किनारे बेच रहे गोलपप्पे वाले भईया इसमें क्या मिला रहे हैं, ये अगर आपको पता चल जाए तो शायद आप कल से ही गोलगप्पे खाना छोड़ देंगी। जी हां, ये बात बिल्कुल सच है कि गोलपगप्पे के पानी को स्वादिष्ट और तीखा बनाने के लिए उसमें टॉयलेट क्लीनर मिलाया जाता है। ऐसा हर जगह नहीं होता लेकिन एक मामला अहमदाबाद में फस गया है। लड़कियों की जान कहे जाने वाले गोलगप्पे उस समय हानिकारक हो गए जब पुलिस ने गोलगप्पे वाले वेंडर चेतन नान्जी को धर लिया।

चेतन नान्जी गोलगप्पे का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें टॉयलेट क्लीनर मिलाते थे। ये 2009 का मामला है। जिसका फैसला बीते सप्ताह आया और चेतन नान्जी को गोलगप्पे में टॉयलट क्लीनर मिलाने का दोषी पाये जाने के कारण 6 महीने की सजा सुनाई गई।

अहमदाबाद में लाल दरवाजे के इलाके में लोग चेतन नान्जी को बहुत अच्छी तरह से जानते होंगे क्योंकि यह वहीं पर गोलगप्पे बेचता था। यह आदमी पानी का स्वाद बढाने के लिये उसमें टॉयलट क्लीनर मिलाता था। जब शाम के अंत में जब गोलगप्पे का पानी बच जाया करता था, तब वह उसे वहीं सड़क पर फेंक देता था। जिसके कारण सड़क खराब होने लगी। सड़क खराब होने की शिकायत मिलने के बाद निगम ने गोलगप्पे के पानी सैंपल लिया और उसे टेस्टिंग के लिए लैब भेजा।

जब गोलगप्पे के पानी को टेस्ट किया गया...
जब इन गोलगप्पों के पानी की टेस्टिंग की गई तो काफी हैरान करने वाली बात सामने आई। दरअसल गोलगप्पे के पानी में उस ऑक्जेलिक एसिड का इस्तेमाल किया गया था जिसका इस्तेमाल टॉयलट क्लीनर में किया जाता है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि टॉयलट क्लीनर में ट्राइक्लोज़न और क्वाट्र्नरी जैसे भी तत्व पाएं जाते हैं। ये दोनों तत्व सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैँ। इसी से फुड प्वॉयजनिंग की शिकायत होती है।
टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्पेशल कोर्ट में चेतन नान्जी के खिलाफ मिलावट का केस दर्ज किया गया जिसका फैसला अब आया है। इस मिलावट में दोषी पाये जाने के बाज उसे 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











