Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Brown Sugar या White Sugar, दोंनो में से कौन सा है हेल्दी
अक्सर हम लोगों के दिमाग मे यह बहस चल रही होती है, जब हम लोग किसी डिपार्टमेंटल स्टोर या किसी दुकान पर जाते हैं, कि ब्राउन शुगर और व्हाइट शुगर में क्या हमारे लिए बेहतर है। अगर हम फिटनेस एक्सपर्ट्स की बात करें तो ब्राउन शुगर और व्हाइट शुगर में चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है।

वास्तव में हमने इन दोनों शुगर के बारे में इतना ज्यादा सुना और पढ़ा है कि हम लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या बेहतर शुगर है।
लेकिन कई सारे सर्वे करने के बाद हम यह जानने में सफल हुए हैं कि ब्राउन और व्हाइट शुगर में क्या बेहतर है। इसलिए नीचे लिखे लेख में हम आपको यह बताने जा रहें हैं कि इन दोनों शुगर में आपके हेल्थ के लिए कौन सा अच्छा है।

ब्राउन शुगर और व्हाइट शुगर बनाने के तरीकों में अंतर:
चाहे वो ब्राउन शुगर हो या फिर व्हाइट, दोनों ही गन्ने से बनाये जाते हैं। व्हाइट शुगर को बनाने के लिए सबसे पहले गन्ने का जूस निकालकर उसे क्रिस्टल रूप में बदल देते हैं। फिर गंदगी निकालकर क्रिस्टल को गर्म पानी मे प्रवाहित करते हैं जिसकी वजह से अलग अलग साइज के व्हाइट शुगर के टुकड़े बनते जाते हैं।

बनाने के तरीकों में अंतर:
ऐसे ही ब्राउन शुगर को बनाने के लिए व्हाइट शुगर में गुड़ मिलाते हैं। जितना ज्यादा गुड़ की मात्रा होगी उतना ही शुगर का रंग गहरा होगा। व्हाइट शुगर सफेद, मीठा और सूखा होता है जबकि ब्राउन शुगर कम मीठा और भूरे रंग का होता है।

आकार-प्रकार और स्वाद:
व्हाइट शुगर मीठा, सफेद और सूखा होता है जबकि ब्राउन शुगर कम मीठा और थोड़ा चिपचिपा होता है क्योंकि इसमें नमी होती है। इन दिनों शुगर के आकार-प्रकार और स्वाद में अंतर होने का कारण यह है कि व्हाइट शुगर की तुलना में ब्राउन शुगर में कम रासायनिक क्रियाएं होती हैं। ज्यादातर लोग कलर की वजह से व्हाइट शुगर को ही पसंद करते हैं।

ब्राउन शुगर और व्हाइट शुगर:
ब्राउन शुगर में गुड़ होता है जिसमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम आदि होते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ भी हेल्दी चीजें नही होती जो इसे पोषक बनाती हैं। ब्राउन शुगर में गुड़ की मात्रा भी नियंत्रित होने के कारण यह वजन नियंत्रण में सहायक नही होता है।

कैलोरी काउंट:
यूएस के कृषि विभाग के रिसर्च के अनुसार दोनों शुगर की कैलोरी में बहुत ज्यादा फर्क नही होता है क्योंकि 100 ग्राम ब्राउन शुगर में लगभग 377 और इतने ही मात्रा में व्हाइट शुगर में 387 कैलोरी होती है। न्यूयार्क टाइम्स की स्टडी के अनुसार इन दोनों शुगर में शरीर पर प्रभाव को लेकर कोई फर्क नही है। आपको बता दें कि ब्राउन शुगर में 10% गुड़ होता है जबकि व्हाइट शुगर में गुड़ की मात्रा लगभग 5% होती है।

संक्षेप में:
- ब्राउन शुगर में लिक्विड की मात्रा व्हाइट शुगर की अपेक्षा ज्यादा होती है।
- अगर इनके एक ग्राम की बात करें तो ब्राउन शुगर में 0.25% कम कैलोरी होती है।
- ब्राउन शुगर, व्हाइट शुगर की तुलना में थोड़ा कम मीठा होता है।
- व्हाइट शुगर की तुलना में ब्राउन शुगर में मिनरल्स ज्यादा होते हैं।
- व्हाइट शुगर की तुलना में ब्राउन शुगर को बनाने में कम रासायनिक क्रियाएं होती हैं।
- व्हाइट शुगर की अपेक्षा, गुड़ की मात्रा ज्यादा होने के कारण ब्राउन शुगर थोड़ा बहुत सिरप जैसा होता है।

संक्षेप में:

तो क्या खाएंगे आप
अब आपको ब्राउन शुगर और व्हाइट शुगर में कौन बेहतर है और किसमें कम कैलोरी है, इन चीजों को लेकर बेवकूफ बनने की जरूरत नही है। आप कोई भी शुगर इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी शुगर अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसका कोई मतलब नही कि आप कौन सा शुगर इस्तेमाल कर रहें हैं बस आपको उसे उचित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











