Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मोटापा घटा कर पाएं अच्छी नींद, ये 5 फूड करेंगे आपकी मदद
आस्ट्रेलिया के एक अध्ययन के अनुसार, आपकी कमर की गोलाई में कुछ इंच की कमी, आपकी रात की नींद को अच्छा करने में सहायक हो सकती है। फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी एडिलेड इंस्टिट्यूट फॉर स्लीप हेल्थ के एक शोध के अनुसार, आहार में कुछ परिवर्तन और कटौती, न केवल वजन कम करने के आपके लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकते है, बल्कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से लड़ने में आपका साथ दे सकता है।
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एक स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें सोने के समय व्यक्ति को सांस रुकने या उखड़ने का अनुभव होता है। यह हवा को फेफड़ों में प्रवेश करने से रोकता है, जिससे नींद में रूकावट हो सकती है। यह एक माना हुआ तथ्य है की अपर्याप्त नींद का वज़न बढ़ने से गहरा सम्बन्ध है। नए अध्ययन का दावा है की इनका विपरीत संबंध भी हो सकता है।
छः महीने तक चलने वाले अध्ययन के दौरान, जिन प्रतिभागियों ने एक संतुलित भोजन का विकल्प चुना उनमें न केवल वज़न को प्रभावी रूप से घटते ही नहीं देखा गया, वरन एक नींद का बेहतर पैटर्न भी देखने को मिला। कार्यक्रम के शुरुआत में ही प्रतिभागियों में कैलेस्ट्रोल, रक्त में ग्लूकोस और ब्लड प्रेशर में सकारात्मक गिरावट देखी गयी।
नींद और वज़न में कमी का आपस में गहरा संबंध है, अच्छी नींद लेना एक स्वस्थ वज़न के लिए बहुत जरूरी होता है। अपर्याप्त नींद के परिणामस्वरूप, आपके कैलेस्ट्रोल में बढ़ोत्तरी होती है, जो फैट बढ़ाने का बड़ा कारण है।
5 खाद्य पदार्थ, जो तेजी से आपके फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं|

1. हरी चाय-
हरी चाय एक प्राकृतिक एंटीओक्सिडेंट है, इसमे EGCG का सात प्रतिशत सक्रिय अणु होता है, इसकी पॉलीफेनोल पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और व्यायाम के दौरान फैट को कम करने में भूमिका निभाता है।

2. कोको-
कोको फ्लेवोनोइड्स या पौध रसायन में अग्रणी है, जो ह्रदय और मस्तिष्क के लिए अच्छा है। ऐसा कहा जाता है की मस्तिष्क में कोको एड्स सेरोटोनिन का उत्पादन होता है। यह रसायन मूड को नियंत्रित करने और भूख को दबाने में मदद करता है। आप डार्क चॉकलेट के एक या दो टुकड़े ले सकते हैं क्योंकि ये कोको का बेहतरीन स्रोत है।

3. हल्दी-
हल्दी एक सूजन रोधी मानी जाती है और यह साल 2017 के शीर्ष स्वास्थ्य रुझानों में से एक है। इस मसाले में कर्क्युमिन एक शक्तिशाली एंटीओक्सिडेंट है जो लीवर को फिर से जीवंत बनाने और विषाक्त पदार्थों को अलग करने में मदद करता है। आप इसे कैप्सूल के रूप में ले सकते हैं, भोजन पर छिड़क सकते हैं या गर्म पेय में डाल कर इसका सेवन कर सकते हैं।

4. अजवाइन-
अजवाइन भोजन के पाचन और अवशोषण में मदद करता है। कम फैट की इसकी खूबी वज़न घटाने में सहायक होता है। आपको केवल नाश्ते से पहले एक चम्मच अजवाइन चबाने की जरूरत है। यह प्रक्रिया आपके शरीर को पर्याप्त पाचक रस पैदा करने में सहायक है।


5. दलिया-
दलिया फाइबर से पूर्ण होता है, जो आपके पेट को भरा रखता है और अधिक खाने से रोकता है। दलिया से आपको पेट भरा हुआ महसूस रहता है, क्योंकि फाइबर को पचाने में समय लगता है, जिससे यह आपको दूसरे उच्च कैलोरी वाले भोजन से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications











