Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मोटापा कम करने की बजाए, ओटमील बढ़ा सकता है वजन, जानें कैसे
आपको बता दें कि ओट्स के सेवन से वजन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये कैलोरी फ्री नहीं होता है और यही वजह है कि इसके सेवन से लोगों के वजन में थोड़ी-थोड़ी वृद्धि होती रहती है।
दलिया यानि ओटमिल की इन दिनों धूम मची हुई है। हर किसी को लगता है कि ये बेहद स्वास्थ्यकारी होता है और वाकई में होता भी है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा होती है और यह दीर्घ समय तक फायदा पहुँचाता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि इसके सेवन के कोई नुकसरन भी नहीं है।
आपको बता दें कि दलिया के सेवन से वजन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये कैलोरी फ्री नहीं होता है और यही वजह है कि इसके सेवन से लोगों के वजन में थोड़ी-थोड़ी वृद्धि होती रहती है।
हालांकि, इसे खाने से दिन का किक स्टार्ट आपको मिल जाता है लेकिन कैलोरी के प्रति चिंताजनक लोग, इस बात का गांठ बांध लें कि इसके सेवन से आपके शरीर में एक्ट्रा कैलोरी जाती है। आप इस लेख के इन बिन्दुओं को पढ़कर जान सकते हैं कि दलिया से आपके शरीर को फायदे के अलावा, क्या हानियां भी हो सकती हैं। डालें एक नजर-

1. अपने शरीर को अति से ज्यादा देना:
प्रतिदिन दलिया का सेवन, शरीर को जरूरत से ज्यादा पोषित कर देता है और आपको भूख भी ज्यादा लगने लगती है। जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।

2. टॉपिग्ंस का असर:
प्रतिदिन ओट्स खाने वाले लोग, कुछ दिनों बाद इसमें टापिंग्स लगाकर खाने लगते हैं जो कि चॉकलेट या किसी अन्य फ्लेवर की होती है। जिससे कि उनका वजन बढ़ने लगता है।

3. जरुरत से ज्यादा टॉपिंग्स ना डालें:
ओटमील में वैसे भी काफी कैलोरी होती है और अगर आप इसमें कुछ एक्ट्रा एड करते हैं तो इसमें कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। आपको बता दूँ कि एक कटोरे दलिया में आपको 150 कैलोरी मिलती है।

4. दूध और मेवा:
अगर आप दलिया को दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ खाते हैं तो सतर्क रहें। आप अपने वजन को बढ़ाने का हर संभव प्रयास, अनजाने में करते जा रहे हैं। ऐसा न करें।

5. शुगर को बढ़ावा:
आपको दलिया खाने के बाद हेल्दी महसूस होता होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। दलिया खाने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा भी बहुत कम होती है।

6. शुगर क्रेविंग:
दलिया में पहले से ही शुगर की पर्याप्त मात्रा होती है लेकिन इसके सेवन के बाद आपको फिर से कुछ मीठा खाने का मन होता है जिससे आपके शरीर में एक्ट्रा चीजें जाने लगती हैं और आपका वजन बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











