Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
ग्रीन टी अच्छी है मगर हर किसी के लिये नहीं, जानें किसे नहीं पीना चाहिये
आज कल ग्रीन टी का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है। वे लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे ग्रीन टी काफी धडल्ले से पी रहे हैं। लेकिन बहुत से से लोंगो को पता ही नहीं है कि किन्हें ग्रीन टी पीनी चाहिये।
ग्रीन टी जितना फायदा पहुंचाती है, उतना ही नुकसान भी करती है। क्या आप जानते हैं कि मधुमेह रोगियों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिये? या फिर दिन में 4 कप से ज्यादा ग्रीन टी भी पीना हानिकारक होता है।
ऐसी ही अनेको बातें हैं जो ग्रीन टी से संबन्धित हैं। आइये अब जानते हैं कि ग्रीन टी किन-किन लोगो को नहीं पीनी चाहिये।

मधुमेह रोगी
यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है, जिससे चक्कर आना, घबराहट और सीने में जलन महसूस हो सकती है। इसलिये इसे बिल्कुल भी ना पिएं।

गर्भवती महिलाएं
अगर आप गर्भवती हैं या होने के चांस हैं, तो ग्रीन टी से दूर रहें। इसमें मौजूद कैफीन आपके खून से पास हो कर सीधे बच्चे के खून मे मिल सकता है, जिससे काफी खतरा पैदा हो सकता है।

बच्चे
यह पेय बच्चों के लिये नहीं है। इसमें मौजूद टैनिन, प्रोटीन और फैट के अवशोषण को रोकते हैं।

हाई बीपी वाले
ग्रीन टी पीने से हार्ट रेट तेज हो जाती है इसलिये यह हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिये ठीक नहीं है।

एनीमिया के रोगियों के लिये
जिनके खून में आयरन की कमी है, वे ग्रीन टी ना पिएं। इसको पीने से खाने में मौजूद आयरन शरीर तक नहीं पहुंचती ।

अनिंद्रा के मरीज
ब्रेन से एक ऐसा कैमिकल निकलता है जो आपको नींद लाने मे मदद करता है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही अनिंद्रा की शिकायत है तो ग्रीन टी का सेवन ना करें।

अनियमित दिल की धड़कन वाले
इसमें फिल्टर कैफीन मिली होती है, जो लोगो में अनियमित दिल की धड़कन की समस्या पैदा कर सकती है। यह दिल की मासपेशियों को भी सिकोड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











