Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ब्रेकफास्ट में क्या है बेहतर Oats या Corn Flakes?
सुबह का नाश्ता हर किसी के लिये बहुत जरुरी होता है। यह शरीर को दिनभर दौड़ने की शैक्ती देता है और साथ में वजन घटाने में भी मदद करता है। वज़न घटाने के लिए डायटिंग कर रहे लोग अक्सर ओट्स या फिर कॉर्नफ्लेक्स ही ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इन दोंनो में ही इतनी शक्ती होती है कि ये आपके शरीर की एनर्जी लेवल को लंबे समय तक बढ़ा देते हैं। पर इन दोंनो में हेल्दी कौन सा है, इसको बहुत ही कम लोग जातने हैं। अगर आप बाजार में ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स खरीदने जाते हैं तो, इन्हें लेने से पहले इसके कैलोरी कंटेंट और फैट कंटेंट जरुर पढ़ लें। साथ ही यह भी देंखे कि कहीं इसमें शुगर तो नहीं मिली हुई है।

आज कल हेल्दी खाने का चलन काफी बढ गया है, इसलिये लोग आंखा बंद कर के कुछ भी खा लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कॉर्नफ्लेक्स और ओट्स में कौन सा ऑपशन ब्रेकफास्ट के लिये सबसे सही माना जाता है।

कॉर्नफ्लेक्स का डेली माइक्रोन्यूट्रियंट्स कितना है:
- आयरन: 45%
- थियामीन (B 1): 25%
- रिबोफ़्लविन (B 2): 25%
- नियासिन (B 3): 25%
- विटामिन B 6: 25%
- फोलेट: 25%
- विटामिन B 12: 25%
- विटामिन A: 10%
- विटामिन C: 10%
- विटामिन D: 10%

ओट्स का डेली माइक्रोन्यूट्रियंट्स कितना है:
- प्रोटीन: 34%
- विटामिन: A 0%
- विटामिन: C 0%
- कैल्शियम: 5%
- आयरन: 26%
- विटामिन D: 0%
- विटामिन B: -6 5%
- विटामिन B: -12 0%
- मैग्नीशियम: 44%

1. कैलोरी कांउट कितना है
ओट्स: ओट्स में आपको कम कैलोरीज़ मिलेंगी। मान लीजिये आपने 100 ग्राम ओट्स खाएं तो उसमें आपको केवल 68 कैलोरीज़ ही मिलेंगी।
कॉर्नफ्लेक्स: 100 ग्राम कॉर्नफ्लेक्स में लगभग 357 कैलोरीज़ पाई जाती है। तो अगर आपको अपनी कैलोरीज़ कम रखनी है तो कॉर्नफ्लेक्स ना खा कर केवल ओट्स खाएं।

2 फाइबर कंटेंट कितना है
कॉर्नफ्लेक्स: यहां पर कॉर्नफ्लेक्स जीत गया है। कहने का मतलब है कि 100 ग्राम कॉर्नफ्लेक्स में 3.3 ग्राम डायट्री फाइबर होता है।
ओट्स: ओट्स में आपको केवल 1.7 ग्राम तक ही डायट्री फाइबर ही मिलेगा।
डायट्री फाइबर शरीर के लिये बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, ब्लड शुगर को चेक में रखता है और पेट दुरुस्त रखता है।

3. Vitamin A कितना है
कॉनफ्लेक्स: 100 gm सर्विंग में आपको 1786 IU विटामिन ए मिलेगा। अगर आपको अपने दिन की अच्छी शुरुआत करनी है तो आप कॉर्नफ्लेक्स खा सकते हैं। विटामिन ए से हड्डियां मजबूत होती हैं, आंखों की रौशनी बढती है और इम्यूनिटी बढती है।
ओट्स: वहीं 100 ग्राम ओट्स में आपको केवल 433 IU, विटामिन A प्राप्त होगा।

4. फैट की मात्रा कितनी है
कॉर्नफ्लेक्स और ओटस दोंनो में ही फैट कंटेंट कम होते हैं। 100 gm कॉर्नफ्लेक्स में आपको 0.4 gm फैट मिलेगा। और वहीं इतनी ही मात्रा के ओट्सस में 1.4 gm फैट होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











