Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
वजन कम करने और हेल्दी रहने के लिए रोजाना नाश्ते में खाएं ओट्स से तैयार ये डिश
नाश्ता पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है और इसी वजह से सभी डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि सुबह नाश्ते में जितनी अधिक से अधिक हेल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं उतना ही यह आपके लिए बेहतर है। कुछ लोग ऑफिस जाने की जल्दी में नाश्ता स्किप कर देते हैं और दोपहर में सीधे लंच करते हैं।
आपको बता दें कि नाश्ता स्किप करने से आपके मेटाबोलिज्म पर बुरा असर पड़ता है जिससे आपका वजन भी बढ़ने लगता है। इसलिए रोजाना हेल्दी नाश्ता ज़रूर करें। आज हम आपको ऐसे ही एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बता रहे हैं जिसमें ओट्स और चिया बीज का इस्तेमाल किया गया है।
ओट्स और चिया बीजों का कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। खासतौर पर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें इसका सेवन ज़रूर करना चाहिये।
ओट्स में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं वहीँ चिया बीज ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी से भरपूर होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि इस डिश को कैसे बनाएं।
सामग्री :
- एक कप ओटमील
- 500 एमएल पानी
- दो चम्मच वनीला
- एक चम्मच दालचीनी पाउडर
- दो चम्मच शहद
- एक चुटकी नमक
- चार चम्मच चिया बीज
स्टेप 1 : एक बर्तन में पानी, दालचीनी और वनिला डालकर उबालें। जब यह उबलने लगे तो इसकी आंच धीमी कर दें और इसमें ओट्स मिला दें।
स्टेप : 2 इस मिश्रण को पांच मिनट तक ऐसे ही ढंक कर रखें और फिर इसमें शहद और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
स्टेप 3: अब इस मिश्रण को एक कटोरे में डालें और जब यह थोडा गुनगुना रहे तो उसमें चिया बीज डाल दें। इसे हिलाकर अच्छे से मिला लें। आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार है।
स्टेप 4: अब इसे सजाने और इसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर से कटे हुए केले, स्ट्रॉबेरी, सेब और अपने मन पसंदीदा फल डालें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











