Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सेब का जूस पीने से होते हैं ये 10 फायदे
सेब में बहुत से जरुरी पोषण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिये अति आवश्यक हैं। कई लोगों को सेब की बजाए उसका जूस पीना ज्यादा पसंद होता है।
अगर आप रोजाना एक सेब नहीं पा रहे हैं तो उसका रस निकाल कर जरुर पियें। आप इसे चाहे साबुत ही खाएं या फिर चाहे इसका जूस निकाल कर पियें, उसके पोषण में कोई कमी नहीं आएगी।
सेब के छिलके में छुपे हुए हैं ये लाभकारी 12 गुण
एक गिलास सेब का जूस पीने से शरीर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता जिस कारण यह सबसे उपयुक्त फल माना जाता है।
आप को रोजाना ब्रेकफास्ट में एक गिलास सेब का रस जरुर पीना चाहिये। अगर आप को इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में पता चल जाए तो आप इसे कभी भी नज़रअंदाज नहीं कर पाएंगे। अब आइये जानते हैं सेब के जूस पीने के फायदे क्या हैं!
सेब खाने के 15 बेहतरीन फायदे

हृदय को स्वस्थ बनाएं
सेब के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स - पॉलीफिनॉल और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो दिल के लिये अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी होता है जो कि हृदय के लिये काफी फायदेमंद मिनरल है।

अस्थमा से बचाए
सेब में फ्लेवोनॉयड होता है जो कि अस्थमा से बचाव करता है। यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और उसे सही रूप से काम करने में मदद करता है।

लीवर साफ करे
सेब में क्षारीय तत्व होता है जो कि लीवर से विनाशकारी विषाक्त पदार्थों को निकालता है। सेब के छिलके में पैक्टिन होता है जो कि पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे
शरीर में अधिक खराब कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से हृदय की तमाम बीमारियां होती हैं। सेब के रस को पी कर आप कोलेस्ट्रॉल की बीमारियों से दूर हो सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए
सेब के रस में विटामिन सी, आयरन, बोरोन आदि होते हैं जो कि एक साथ मिल कर हड्डी मजबूत बनाते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजूबत बनाए
सेब के रस में ढेर सारा विटामिन सी होता है जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है।

कैंसर से रोकथाम
सेब का जूस हमें ट्यूमर और कैंसर से बचाता है, जिसमें खासतौर पर वह हमें फेफड़ों के कैंसर से बचाता है।

कब्ज से भी बचाए
सेब में सोरबिटॉल होता है जो कि कब्ज से राहत दिलाता है।

इसके सौंदर्य लाभ
इसका रस बालों और त्वचा के लिये काफी फायदेमंद है। इसका रस खुजली, सूजन, फटी त्वचा और झुर्रियों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। बालों में रूसी दूर करने के लिये उस पर सेब का रस लगाएं और फिर घंटो के बाद बाल धोएं।

आंखों की रौशनी बढ़ाए
सेब के रस में विटामिन ए होता है जो कि आंखों की रौशनी बढाने में मददगार है। इसके अलावा यह आंखों के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications











