Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
काली मिर्च की चाय के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
काली मिर्च मसालों की रानी मानी जाती है, जिससे ना केवल खाने का स्वाद बदलता है बल्कि स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। काली मिर्च स्वाद में तीखी और पित्ता पैदा करने वाली होती है।
अगर इससे बनी चाय पी जाए तो, आपको मौसमी बीमारियों जैसे, सर्दी, जुखाम, खांसी और बुखार से छुटकारा मिल सकता है। यही नहीं काली मिर्च की चाय पीने से पेट हमेशा ठीक रहता है।
READ: काली मिर्च के जादुई गुण
आज हम आपको काली मिर्च से बनने वाली चाय बनाना सिखाएंगे और उसके फायदों के बारे में भी चर्चा करेंगे। लेकिन उससे पहले ये जान लें कि काली मिर्च को दिनभर में कितना खाना चाहिये, जिससे वह नुकसान ना करे। दिन में आप 500 एमजी से ले कर 1 ग्राम तक की काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

काली मिर्च की चाय बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक कप पानी उबालिये।
- उसमें 1/2 चम्मच काली मिर्च पावडर डालिये।
- आप चाहें तो इसमें अदरक का रस भी मिक्स कर सकते हैं।
- इसे 2-3 मिनट उबालिये।
- फिर छान लीजिये।
- इसमें शहद मिला कर दिन में दो बार पीजिये।
काली मिर्च चाय पीने का फायदा
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रैडिकल्स से बचाता है।
- सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार और सांस संबंधित बीमारी से आराम दिलाए।
- पेट के लिये बढियां, गैस और डायरिया से बचाए।
- लीवर में बाइल जूस बनाने का काम तेज करे साथ ही मुंह में लार बनाए जिससे खाना आराम से हजम हो जाता है।
सावधानी -
वे लोग जिनके शरीर में पित्त हर वक्त बढ़ा रहता है, उन्हें काली मिर्च की चाय का सेवन काफी सोच समझ कर करना चाहिये क्योंकि यह शरीर में पित्ता पैदा करने का काम करती है।
जिन लागों को अल्सर, शरीर के अंगों में सूजन, स्किन रैश और पित्त की समस्या होती है, उन्हें यह चाय कम पीनी चाहिये, नहीं तो दोष बढ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











