Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
माईग्रेन अटैक से बचना चाहते हैं तो भूल कर भी न खाएं ये फूड
माईग्रेन एक प्रकार की बीमारी होती है जिससे सिर में भयानक दर्द होता है और मरीज को बहुत ही असहजता महसूस होती है। कई प्रकार के फूड के सेवन से भी माईग्रेन की समस्या हो सकती है।
माईग्रेन एक प्रकार की बीमारी होती है जिससे सिर में भयानक दर्द होता है और मरीज को बहुत ही असहजता महसूस होती है। कई प्रकार के फूड के सेवन से भी माईग्रेन की समस्या हो सकती है।
Let's Welcome The CASH-FREE SHOPPING MONTH! Winter Wear Upto 60% cashback
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन से फूड, माईग्रेन अटैक के कारण हो सकते हैं। इससे आपको माईग्रेन अटैक से राहत मिलेगी। लेकिन इससे पहले आप यह बात अवश्य जान लें कि सिर्फ फूड से ही माईग्रेन की समस्या नहीं होती है।
कई बार हारमोन्स के प्रभाव, तनाव, साईकोलॉजी फैक्टर और कुछ प्रकार की दवाईयों का सेवन करने से भी माईग्रेन की समस्या हो सकती है। साथ ही बेकार लाइफ स्टाइल भी इस बीमारी की वजह बन सकता है। जो लोग देर तक भूखे रहते हैं उन्हें भी यह समस्या हो सकती है।
सोडियम नाईट्रेड, उन खाद्य पदार्थो में पड़ा होता है जिन्हें प्रीजर्व किया जाता है जैसे कि हॉट डॉग, बेकन या मीट आदि। इससे सेवन से माईग्रेन का अटैक आ सकता है। साथ ही प्रीर्जेवेटिव, बेनजोइक भी माईग्रेन का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप इनका सेवन न करें।
एमएसजी, मोनोसोडियम ग्लूटामेट, एक प्रकार का फ्लेवर इन्हेंसर होता है जिसे कई फूड में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से कई बार माईग्रेन अटैक पड़ सकता है। सभी प्रकार के प्रोसेस्ड फूड में यह पाया जाता है।

अगर आपको चीज़ बहुत ज्यादा पसंद है तो आपको माईग्रेन का दर्द झेलना पड़ सकता है क्योंकि रखे हुए चीज़ में सैचुरेटेड टायरामाइन होता है तो कि प्रोटीन के ब्रेकडाउन होने से बन जाता है। इससे कई लोगों को माईग्रेन अटैक पड़ने की शिकायत होती है।

कैफीन को सामान्य से ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर सिरदर्द यानि माईग्रेन की समस्या हो सकती है। चॉकलेट में फिनाइलेथाइमाइन पाया जाता है जिससे माईग्रेन की समस्या हो सकती है। रेड वाइन और एस्पार्टमे में भी यह पाया जाता है।
आप उपरोक्त सभी फूड को संतुलित मात्रा में ही खाएं। साथ ही जितना संभव हो, इनसे दूर रहें और जब भी घर के राशन को खरीदें तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











