Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कमजोरी के दौरान पीयें सूप, रहें तंदुरुस्त
जब आप कमजोरी महसूस करने लगें तो अपने खान-पान में बदलाव लाकर आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। ऐसी स्थिति में वो खाना बेहतर रहता है जो आसानी से पच जाए और साथ ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो।
मिड कोल्ड, फीवर या खांसी के दौरान ज्यादा मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है ताकि शरीर सामान्य रूप से कार्य कर सके। ऐसे में आपको कुछ ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो शरीर का काम आसान कर दे।
सूप पी कर कैसे घट सकता है वजन?
ऐसे कई भोजन हैं जिसका सेवन कमजोरी के दौरान करना अच्छा माना जाता है। सूप को लेकर सभी के मन में एक सवाल होता है कि क्या कमजोरी महसूस करने पर इसका सेवन करना चाहिए? डाॅक्टरों की माने तो कमजोरी के दौरान सूप सबसे अच्छा भोजन होता है।
जानिये कैसे इंसान की ताकत को चौगुना बढ़ा सकता है बोन सूप
अगर आप कमजोरी से ग्रस्त हैं तो खुद घर पर भी ऐसा सूप तैयार कर सकते हैं जो ज्यादा कैलोरी के साथ-साथ शरीर के इंफेक्शन से भी लड़ सकता है। चूंकि सूप वेजटेबल, मीट या सी-फूड से बनता है, इसलिए कमजोरी के दौरान इसका सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। आप काॅमन कोल्ड, फ्लू, फीवर और गले के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरह के सूप ट्राई कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाएः
कमजोरी के दौरान सूप का सेवन इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण कमजोरी के दौरान सूप के सेवन पर किसी तरह की शंका नहीं होनी चाहिए। यह फ्लू, काॅमन कोल्ड और फीवर जैसे इंफेक्शन से लड़ेगा और आपको स्वस्थ रखेगा।

आसानी से पचने वालाः
सूप आसानी से पच जाता है। इसलिए कमजोरी महसूस करने के दौरान इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं और अपने शरीर को बूस्ट करना चाहते हैं तो तुरंत हेल्थी सूप तैयार कर लें। इससे होने वाले फायदे से आप खुद हैरत में पड़ जाएंगे।

एंटी-इंफ्लैमटाॅरी:
खांसी से ग्रस्त लोगों को चिकन सूप लेने की सलाह दी जाती है। यह एंटी-इंफ्लैमटाॅरी का काम करता है। अपने इसी गुण के कारण 12वीं शताब्दी में चिकन सूप को जूइश पेनिसिलिन के नाम से जाना जाता था।

पौष्टिक तत्व से भरपूर:
सूप बहुत ही ज्यादा पौश्टिक होता है। इसे आप बेबी फूड भी कह सकते हैं क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। साथ ही यह बीमारी से लड़ने के लिए आपकी इम्युनिटि को भी मजबूत करता है।

म्यूकस को करे पतला:
कमजोरी के दौरान म्यूकस मोटा हो जाता है। इस मोटे म्यूकस में बड़ी मात्रा में ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया और वायरस का निर्माण करते हैं। सूप की मदद से आप म्यूकस की मोटाई को कम कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

बाॅडी को करे हाइड्रेट:
यह भी एक बड़ी वजह है कि आखिर क्यों कमजोरी के दौरान सूप का सेवन करना चाहिए। फीवर के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए फीवर के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सूप का सेवन करना चाहिए।

स्वादिष्ट:
आमतौर पर कमजोरी के दौरान कुछ स्वादिश्ट खाने का मन करता है। ऐसे में सूप से बेहतर और क्या हो सकता है। मजेदार स्वाद के साथ-साथ आपको भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व भी मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications











