Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या खाएं : पूरा अंडा या सफेद वाला हिस्सा

प्रोटीन से भरपूर अंडे, संडे हो मंडे, हर दिन खाने चाहिए। लेकिन कई बार लोग इसे लेकर भ्रमित हो जाते हैं कि उन्हे पूरा अंडे का सेवन करना चाहिए या अंडे के सफेद वाले हिस्से को ही खाना चाहिए।
वैसे तो पूरा ही अंडा लाभकारी और स्वास्थ्य वर्धक होता है लेकिन अगर आप सिर्फ सफेद वाले हिस्से का सेवन करें तो आपको निम्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं:-

कोलेस्ट्रॉलरहित:
अगर आपको डायबटीज की समस्या है या आपको दिल सम्बंधी कोई समस्या है तो अंडे के सफेद वाले भाग का सेवन करें, इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। एक अंडे में 180 मिग्रा. कोलेस्ट्रॉल होता है लेकिन सफेद वाले हिस्से में जीरो प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल होता है। हर दिन सिर्फ 300 मिग्रा. कोलेस्ट्रॉल का सेवन ही करना चाहिए, ऐसे में आप दो अंडो का सेवन कर सकते हैं लेकिन उसी स्थिति में जब कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता हों।

प्रोटीन की उच्च मात्रा:
अंडे के सफेद वाले हिस्से में सबसे ज्यादा प्रोटीन होती है, इसमें लगभग 4 मिग्रा. प्रोटीन होती है। इसलिए आपको कोलेस्ट्रॉल वाले पीले हिस्से को खाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस हिस्से में अमीनो एसिड भी होता है जो शरीर की मांसपेशियों को संतुलित बनाएं रखता है।

कम कैलोरी:
सफेद वाले हिस्से को खाने से शरीर में कैलारी की कम मात्रा पहुंचती है जिसे ब्रेकफास्ट में लेने पर सबसे ज्यादा फायदा होता है। एक अंडे में लगभग 70 कैलारी होती है जिसमें से सफेद वाले हिस्से में आधे से भी कम कैलोरी होती है। ऐसे में अगर आप डायटिंग पर हैं तो वजन घटाने की प्रक्रिया में पूरे अंडे को खाकर उसे बेकार न करें।

वसा रहित:
अंडे का सफेद वाला हिस्सा निम्न वसा वाला होता है। इसमें न के बराबर फैट होता है। इस हिस्से में मात्र 5 मिग्रा. फैट होता है।

खनिज-लवणों से भरपूर:
अंडे का सफेद वाला हिस्सा, खनिज लवणों से भरपूर होता है। इसमें पौटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होता है। साथ ही साथ, इसमें सेलेनियम, फोलेट, कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है जो शरीर को हेल्दी बनाएं रखते हैं। इस हिस्से को खाने से ब्लड़प्रेशर नियंत्रण में रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











