Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अगर खाते हैं मोजरेला चीज़ तो जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
चीज़ पसंद करने वालों को मोजरेला चीज़ का नाम जरुर पता होता है। जब यह माइक्रोवेव में पक रहे पिज्जा पर पिघलना शुरु होती है तो मुंह में पानी आ जाता है।
यह बहुत पसंद किया जाने वाला डेयरी प्रॉडक्ट है जिसका स्वाद और बनावट दोनों बेहतरीन होती हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता है।
READ: बटर या चीज़ में कौन है स्वास्थ्य वर्धक
क्या आप भी मानते हैं कि मोजरेला चीज़ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है? यह जानना आश्चर्यजनक होगा कि मोजरेला चीज़ में कैल्शियम और फैट के अलावा और भी कुछ है।
READ: पनीर या चीज़, क्या खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद?
हम आपको 9 कारण बता रहे हैं जिनसे आप जानेंगे कि मोजरेला चीज़ कितना स्वास्थ्यप्रद है। आगे पढ़ें।

1. बायोटीन का स्त्रोत
यह बायोटीन का अच्छा स्त्रोत है, इसे विटामिन बी भी कहा जाता है। जब पोषक तत्व घुलनशील अवस्था में होते हैं तो शरीर उन्हें स्टोर नहीं कर पाता है। चीज़ से तुरंत आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होगी। गर्भवती महिलाएं बायोटीन की कमी को पूरा करने के लिए इसका सेवन कर सकती हैं। यह विटामिन नाखूनों को भंगुर होने और टूटने से भी रोकता है। अध्ययन से पता चला है कि यह शुगर से पीड़ित लोगों में ब्लड ग्लूकोज का लेवल कम करने के में भी मददगार है।

2. राइबोफ्लेविन का स्त्रोत
विटामिन बी और राइबोफ्लेविन की अधिकता होने के कारण मोजरेला चीज़ खाना अच्छा है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स फैमिली का हिस्सा होने के कारण यह माइग्रेन अटैक, एनीमिया जैसे हालातों में फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों की भी अधिकता होती है।

3. नियासिन का स्त्रोत
डेयरी प्रोडक्टस में विटामिन बी और नियासिन की मात्रा होने के कारण ये फैट को शरीर में ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा नियासिन कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण करने में मदद करता है और मधुमेह और गठिया जैसे रोगों की रोकथाम करता है।

4. फैट में घुलनशील विटामिन्स की अधिकता
मोजरेला चीज़ में फैट में घुलने वाले विटामिन जैसे विटामिन डी, ई, और ए की अधिकता होती है। ये विटामिन कैल्शियम के अवशोषण, हड्डियों के स्वास्थ्य और कोशिका झिल्ली की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

5. हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार
चीज़ में कैल्शियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी है। एक औंस मोजरेला चीज़ में 183 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो कि टूथ इनामेल की सुरक्षा करता है और हड्डियों को तंदुरुस्त रखता है। इसके अलावा यह दिल की मांसपेशियों की सुरक्षा करता है और पेट के कैंसर के खतरे को भी कम करता है। यह वजन कम करने में भी मददगार है।

6. फास्फोरस का अच्छा स्त्रोत
मोजरेला चीज़ में फास्फोरस की अच्छी ख़ासी मात्रा होने के कारण यह खाने से कैल्शियम अवशोषित करने में भी मददगार है। पाचन क्रिया और किडनी के सुचारु कार्य करने के लिए भी यह आवश्यक है।

7. जिंक से भरपूर
यह जिंक से भरपूर होता है। जिंक त्वचा की समस्याओं से लड़ता है और सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। यह प्रोस्टेट ग्रंथि को सही रखता है और वजन बढ़ने से रोकता है।

8. प्रोटीन का स्त्रोत
यदि आप प्रोटीन की पूर्ति चाहते हैं तो मोजरेला चीज़ एक अच्छा विकल्प है। इसके सेवन से आपको ऊर्जा मिलती है और मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।

9. पोटेशियम का स्त्रोत
मोजरेला चीज़ में पोटेशियम भी भरपूर होता है। सोडियम के ज्यादा सेवन से हुये बुरे प्रभावों से भी यह लड़ता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मददगार है और इससे दिल भी तंदुरुस्त रहता है।

सावधानी
इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोजरेला चीज़ स्वाद और सेहत दोनों दृष्टियों से शानदार खाद्य है। लेकिन एक बुरी बात है कि इसमें संत्रप्त वसा की अधिकता होती है जो कि दिल से संबन्धित और वजन से संबन्धित परेशानियाँ पैदा कर सकता है। इस डेयरी उत्पाद की उचित मात्रा लेने और इसके कम फैट वाले वेरियंट को चुनने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications











