Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रोजाना कच्चा अंडा खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ

हर खाद्य पदार्थ की ही तरह पकाया गया अंडा भी कुछ पोषण खो देता है। यदि आप कच्चा अंडा खाते हैं तो आपको उसमें मौजूद विटामिन डी, ओमेगा 3, बायोटिन, जिंक, प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पोषक तत्व मिलेंगे, जो पकाए गए अंडे में कम हो जाते हैं।
अगर आप कच्चे अंडे को डायरेक्ट नहीं खा सकते हैं तो, उसे किसी स्मूदी में मिक्स कर लें। कच्चे अंडे को फोड़ने से पहले उन्हें अच्छी प्रकार साबुन के पानी से धोना ना भूलें। इन्हें धोने से इनके छिलकों पर मौजूद साल्मोनेला बैक्टीरिया साफ हो जाएगा, जिससे संक्रमण का खतरा खतम हो जाएगा।
आगे बढ़ने से पहले हम आपको बताते हैं कि अंडे के अंदर कौन-कौन से पोषक तत्व छिपे होते हैं। अंडे पर हुए एक शोध के अनुसार इसमें विटामिन बी2, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन B5, विटामिन बी12, विटामिन ए, आयरन, फॉसफोरस, फोलेट, आयोडीन, सेलेनियम, कोलाइन, ल्यूटीन प्रमुख रूप से पाये जाते हैं। और ये सभी पोषक तत्व शरीर के विकास में काफी मददगार होते हैं।
कई लोगों को कच्चा अंडा इसलिये खाने में डर लगता है कि कहीं उसमें मौजूद बैक्टीरिया उन्हें बीमार न कर दे। इसलिये हम आपको एक सीमा में रह कर कच्चा अंडा खाने की हिदायत देंगे। आइये जानते हैं कच्चे अंडे में कितना पोषण छुपा हुआ है...

एलर्जी के रिस्क को कम करे
पकाए हुए अंडे में मौजूदा फैट और प्रोटीन की रचना बदल जाती है। जब प्रोटीन आंच के संपर्क में आता है तब, उससे एलर्जी पैदा होने की संभावना रहती है। वे लोग जिन्होने कुछ दिनों तक पके अंडे के बजाए कच्चा अंडा खाना शुरु किया, उनमें एलर्जी की बीमारी बिल्कुल गायब हो गई।

विटामिन B12 और फोलेट का भंडार
कच्चे अंडे में आपको जरुरी पोषक तत्व, विटामिन्स जैसे विटामिन B12 मिल सकता है। एक अंडे में 0.2 मिलीग्राम राइबोफ्लेविन या विटामिन B12, प्राप्त हो सकता है। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और वसा को ब्रेक डाउन करने के काम आता है। अंडे के कच्चे पीले भाग को खाने एनीमिया की बीमारी दूर होती है तथा दिमाग तेज बनता है।

विटामिन A, D, E, K का अच्छा सोर्स
हमारे शरीर को फैट सॉल्युबल विटामिन्स की काफी जरुरत होती है। विटामिन A, D और K एक साथ मिल कर काम करते हैं। रिसर्च दृारा बताया गया है कि विटामिन डी आपके कैंसर के रिस्क को आधा कर सकता है।

इसमें है एंटीऑक्सीडेंट
क्या आप जानते हैं कि रोजाना दो कच्चे अंडे खाने से आपको एक सेब के बराबर का एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त हो सकता है। यह इनमें मौजूद दो प्रकार के अमीनो एसिड के होने की वजह से होता है। कच्चे अंडे उम्र बढ़ने की वजह से कमजोर हो रही मासपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

प्रोटीन और मिनरल
एक अंडे में लगभग 6 ग्राम तक का प्रोटीन मौजूद होता है, जो कि शरीर को पुरानी कोशिकाओं की मरम्मत करने के लिये तथा नई कोशिकाएं बनाने के लिये चाहिये होता है। एक अंडे की जर्दी में लगभग 66 ग्राम फॉस्फोरस और 22 एमजी कैल्शियम भी होता है। हमारे शरीर में 37 ट्रिलियन कोशिकाओं को ठीक से काम करने के लिये फॉस्फोरस की जरुरत होती है।

अंडे में कोलेस्ट्रॉल भी होता है
क्या आप समझते हैं कि कोलेस्ट्रॉल खराब होता है? जी नहीं, कोलेस्ट्रॉल की जरुरत मुख्यता कोशिकाओं और हार्मोन के निर्माण के लिये जरुरी है। यह बाइल जूस का भी निर्माण करता है, जिससे वसा के पाचन में मदद मिलती है।

अंडे की जर्दी में होता है बायोटिन
अंडे के पीले भाग में प्राकृतिक बायोटिन मौजूद होता है। बायोटिन बाल, त्वचा, नाखून को मजबूती प्रदान करता है और मधुमेह और डिप्रेशर की बीमारी से बचाता है। यह काफी कम मात्रा में शाकाहारी पदार्थो में पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











