Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पनीर या चीज़, क्या खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद?
भारत में पनीर का अपना अलग ही महत्व है लेकिन चीज़ भी इस मामले में कुछ पीछे नहीं है। सैंडविच और पिज्जा में बिना चीज़ के कोई काम नहीं होता। वहीं पनीर का सेवन पालक पनीर या मटर पनीर की स्वादिष्ट सब्जी के रूप में किया जाना लोगों को ज्यादा भाता है। दोनों का अपना ही रूप और रंग होता है। लोगों दोनो ही चीजों को बड़े ही चाव से खाते हैं। पर स्वस्थ्य के लिये पनीर अच्छी होती है या फिर चीज़, इसका जवाब हम अभी तक ढूंढ रहे हैं।
बाजार में चीज़ प्रोसेस्ड फार्म और आम ब्रांड के नाम से बिकती है, जिसके 100 ग्राम में लगभग 1000-1400mg सोडियम होता है। यह उन लोगों के लिये बड़ा ही खतरनाक है, जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है। वे लोग जो बाहर जा कर दौड़ धूप करते हैं, उनके लिये यह चीज ठीक रहती है क्योंकि उनके शरीर से काफी सोडियम पसीने के रूप में बह जाता है। पर हां, उन्हें भी घर पर अपनी नमक की मात्रा पर ध्यान देना चाहिये। CHEESE खाने के लाभ
अगर आप चाहते हैं कि आप हाई बीपी के शिकार ना बनें तो, घर पर पनीर बना कर खाएं। आइये जानते हैं पनीर और चीज़ की कुछ ऐसी सच्चाई जिसके बारे में हमें कोई नहीं बताता। बटर या चीज़ में कौन है स्वास्थ्य वर्धक

वजन कम करना हो तो पनीर का सेवन करें
28g पनीर खाने पर आपको 82.5 कैलोरी प्राप्त होगी जब कि चीज की यही मात्रा खाने पर आपको 97.4 कैलोरी प्राप्त होगी। अगर आपको अपना वजन कम करना है और वो भी अपनी सेहत को बिना बिगाड़े तो, आपको पनीर का ही सेवन करना चाहिये।

मसल्स बनाने के लिये और वजन बढ़ाने के लिये चीज़ खाएं
चीज की 100 ग्राम मात्रा में 18 ग्राम प्रोटीन होता है, जब कि पनीर में आपको 11 ग्राम प्रोटीन ही मिलेगा। अगर आपको अपना वजन बढ़ाना हो और साथ साथ मासपेशियां बनानी हो तो, चीज़ का सेवन पनीर के मुकाबले ज्यादा लाभकारी होगा।

मजबूत हड्डी के लिये चीज़
चीज में पनीर के मुकाबले ज्यादा कैल्शियम होता है। अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं तो, उन्हें चीज सैंडविच खिनाना ना भूलें। 100 ग्राम चीज में आपको लगभग 104% तक का कैल्शियम मिल जाएगा जो कि शरीर के लिये काफी होता है। वहीं पनीर में केवल 8% कैल्शियम ही होता है।

स्वस्थ दिल के लिये पनीर अच्छा
भले ही चीज बहुत हेल्दी हो लेकिन फिर भी इसमें कोलेस्ट्रॉल और जमे हुए वसा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि दिल के लिये बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। 100 ग्राम चीज में 18 ग्राम जमा वसा और 100 ग्राम कोलेस्ट्रॉल हेाता है। अगर इसकी पनीर से तुलना करें तो इसमें 1.7g जमा फैट और 17mg कोलेस्ट्रॉल होता है।

स्वस्थ आंखों के लिये चीज
शरीर की रोजाना विटामिन की मात्रा पूरी करने के लिये आपको चीज खानी चाहिये। 100g चीज में आपके दिन भर की 18% विटामिन ए की जरुरत पूरी होगी। जब कि पनीर में आपको केवल 2 प्रतिशत ही विटामिन मिलेगा।

प्रेगनेंसी में चीज खाएं
प्रेगनेंट महिलाओं को ऐसे आहार खाने चाहिये जिसमें बहुत सारा विटामिन B12 शामिल हो। इसलिये चीज खाएं क्योंकि इसके 100 ग्राम में आपको 25% विटामिन मिलेगा और वहीं पर पनीर में केवल 6%

चीज काफी दिनों तक चलती है
अगर आप उनमें से हैं जिन्हें फूड स्टोर बार बार जाना पसंद नहीं है तो, आपको चीज ही चानी चाहिये।

किस तरह की चीज खानी चाहिये?
आप जिस तरह की गतिविधियां पूरे दिन में करते हैं, उसी हिसाब से आपको चीज चुनना चाहिये। अगर आपको वजन कम करना हो, प्रोटीन ज्यादा खाना हो, सोडियम घटाना हो तो उसके लिये अलग-अलग चीज उपलब्ध हैं। वे लोग जिन्हें प्रोटीन की मात्रा बढानी है वे स्विस चीज खा सकते हैं। वे जिन्हें वेट कंट्रोल करना है, उनके लिये मोजरेल्ला चीज बेहतर मानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications











