Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
त्वचा भी चमकाए और बालों को भी बढाए गाजर का जूस
गाजर का जूस कम कैलोरी वाला जूस होता है जो कि विटामिन और मिनरल के तत्वों से भरा होता है। यह नारंगी रंग का जूस पीने में बड़ा ही टेस्टी लगता है और आसानी से बन भी जाता है। गाजर का जूस रोजाना पीने से आपको कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। केवल सेब ही नहीं बल्कि गाजर भी डॉक्टर से दूर रखता है।
इसके अलावा अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन चमकदार रहे, बालों में हमेशा शाइन रहे और आपका ब्लड शुगर हमेशा बैलेंस रहे तो गाजर को अनदेखा ना करें। आइये जानते हैं गाजर खाने के जूस के खूब सारे स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

गाजर का जूस पीने से लाभ-
1. आंखों की रौशनी बढती है- इसमें बीटा-कैरोटभ्न और ल्यूटिन पाया जाता है जो कि एक खास तत्व होता है जो आंखों की रैटीना पर असर डालता है। यह आंखों को मोतियाबिंद और रतौंधी से बचाता है।
MUST CLICK: गाजर खाएं, आंखों का नंबर उतर जाएगा
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाए: गाजर के रस में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट और पोषण पाए जाते हैं साथ ही विटामिन सी भी होता है। यह हमारे इम्मयून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं और शरीर को रोगों से दूर रखते हैं।
3. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे: गाजर के रस में भारी मात्रा में कैरीटेनॉइड पाया जाता है जिसे सीधा शरीर के ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मददगार बताया गया है। इस तरह से यह मधुमेह से हमें दूर रखता है।
4. त्वचा चमकदार हो जाती है: इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट , विटामिन ए आअैर सी जैसे तत्व, त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाता है। अगर शरीर में विटामिन ए की कमी होती है तो उससे स्किन और बाल-नाखून तीनों ही ड्राय हो जाते हैं। पुरुषों के लिये किस तरह गाजर होती है फायदेमंद
5. पाचन तंत्र ठीक रखे: खाना खाने के 20 मिनट पहले गाजर का जूस पीना चाहिये। यह बहुत ही अच्छा एपीटाइजर होता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











