Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बटर या चीज़ में कौन है स्वास्थ्य वर्धक
सुबह नाश्ते के वक्त आप ब्रेड पर चीज़ या बटर में से क्या लगाना पसंद करते हैं? इन सवालों के कई उत्तर हो सकते हैं क्योंकि कई लोगों को चीज़ पसंद होती है तो कई लोगों को बटर का खट्टा स्वाद पसंद होता है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो चीज़ को बटर की तुलना में अधिक स्वास्थ्य वर्धक मानते हैं। लेकिन हम में से कई लोग इस फैक्ट को जानते हैं कि इन दोनों में ही चर्बी बढा़ने वाले तत्व शामिल होते हैं। आज हम इसी बात पर से पर्दा उठाएंगे कि इन दोनों में से किसमें सबसे ज्यादा फैट होता है और कौन सबसे ज्यादा स्वास्थ्य वर्धक माना जाता है। आइये देखते हैं-

यह है दोनों में अंतर-
1. सबसे पहले यह जानते हैं कि चीज और बटर बनाए कैसे जाते हैं। चीज़ जमाये हुए या फिर खमीर उठाये हुए दूध से बनाई जाती है। वहीं पर बटर के लिये मथे हुए दूध का प्रयोग होता है। मथने पर दूध में जमी चर्बी निकल आती है और बाद में उसी चर्बी से बटर बनाया जाता है।
2. भले ही चीज़ का प्रकार बदल जाए तो भी वह स्वास्थ्य वर्धक होती है क्योंकि उसमें दूध से निकाला गया प्रोटीन होता है। इसीलिये बॉडी बिल्डिंग बनाने वाले चीज़ का प्रयोग खूब करते हैं। वहीं पर बटर में बहुत कम मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
3. चीज़, कैल्शियम से भरपूर्ण होती है। बटर में भी कैल्शियम होता है लेकिन चीज़ के मुकाबले इसकी मात्रा बहुत ही कम होती है।
4. बटर स्वास्थ्य वर्धक है क्योंकि इसको खाने से तुरंत उर्जा पैदा होती है, वहीं पर चीज़ खाने से तुरंत एनर्जी नहीं मिल पाती।
5. चीज़ बटर की तुलना में पचाने में बहुत समय लगता है। इसका अपना एक अलग ही फायदा है और वह यह कि चीज़ खाने से पेट ज्यादा देर के लिये भरा रहता है। बटर खाने पर आपका पेट ज्यादा देर के लिये नहीं भरा रहेगा। चीज़ को पेट में पचाने के लिये बहुत सारी ऊर्जा की जरुरत पड़ती है जिससे वजन घटाने का मौका मिल सकता है।
6. डाइट करने वालों के लिये चीज़ उत्तम मानी जाती है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें जर्मी हुई चर्बी बहुत कम मात्रा में होती है।
7. दिल के स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो चीज बहुत गुणकारी होती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल तत्व बटर की तुलना में बहुत कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











